हरि नाम संकीर्तन से वातावरण होता है भक्तिमय

श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती महोत्सव में फूटाताल सराफा में प्रभात फेरी हरिनाम संकीर्तन यात्रा

जबलपुर। नाम जप और भगवान नाम संकीर्तन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सकारात्मक ऊर्जा जीवन में नूतन नये सृजन के कार्य करवाती हैं। नाम संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी से तन और मन दोनों स्वस्थ तो रहते ही हैं साथ ही आस-पास का वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

भजन संकीर्तन से गूंजा क्षेत्र

होली खेल रहे बांके बिहारी आज रंग बरस रहा, राम राम राम रामा जय सीतारामा। राधे राधे गोविन्द गोविन्द राधे, आज ब्रज में होरी रे रसिया, होरी खेलन आयो नंदलाल राधा संग सखियों से, सीताराम सीताराम सीताराम कहिए, गोपाला गोपाला गोपाला मुरली मनोहर नंदलाला हरिनाम संकीर्तन करते रसिक भक्त वृंद, छतों अटारियों से पुष्प वर्षा करती महिलाएं, आरती उतार कर लड्डू गोपाल, श्री चैतन्य महाप्रभु की पूजा अर्चना करते हुए भक्तों ने विवेक कला मंदिर, व्यौहार बाडा, फूटाताल मैदान, राम मंदिर खटीक मुहल्ला, नरघैया, कमानिया गेट, सराफा, दरहाई से वापस विवेक कला मंदिर सठिया कुआं में फूलों की होली के साथ श्री चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव की गलियों में श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल मिलौनीगंज, श्रीराधा नाम संकीर्तन मंडल की संकीर्तन मंडलियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोलक मंजीरे झांझ के साथ नाचते गाते हुए, हरिनाम जाप करते गली गली सनातन संस्कृति की अलख जगाते हुए सुबह सुबह 6 बजे से सठिया कुआं फूटाताल में प्रभात फेरी निकली गई।

लड्डू गोपाल का भव्य स्वागत

रथ पर सवार भगवान श्री लड्डू गोपाल विग्रह का जगह जगह पुष्प वर्षा, आरती, स्वागत कर प्रसाद वितरण किया।

श्रद्धालुओं की रही उल्लेखनीय उपस्थिति

हरिनाम संकीर्तन यात्रा में संतोष अग्रहरि, सत्य प्रकाश सराफ, डॉ सुधीर स्वामी, अरुण महाजन, रचित सोनी, बाबी, राकेश सोनी, राजू यादव, पवन साहू, श्याम गुप्ता, नवदीप पटवा, अमर सिंह ठाकुर, विध्येश भापकर, सुधांशु परेता, सुरेन्द्र पांडे, ब्रजेश अग्रहरि, अनमोल यादव, रंजीत राय, अनिल आचार्य, अनिल रैकवार, मनोज सेन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त की उपस्थिति रही।

Back to top button