
जबलपुर। जिलहरी घाट स्थित सभागृह में जबलपुर सराफा एसोसिएशन की आम सभा संपन्न हुई जिसमें नगर एवम उपनगरीय क्षेत्र से करीब 600 व्यापारियों की उपस्थिति में होली मिलन, बुजुर्गों का सम्मान, भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आज पूर्व अध्यक्ष अजय बख्तावर ने वर्तमान समय में पुरानी गिरवी को लेकर उत्पन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला।
नवीन कार्यालय और व्यापारिक मुद्दों पर हुई चर्चा
पूर्व अध्यक्ष सुरेश सराफ द्वारा पुराने कार्यालय की बिक्री के पश्चात नवीन कार्यालय लिया जाए और कार्यालय कैसा हो उसमें सभी की भूमिका कैसी हो इसको लेकर अपने विचार रखें। म.प्र.सराफा एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ ने ज्वेलरी ट्रेड की महत्वपूर्ण मस्याओं धारा 411- 412 के संदर्भ में प्रकाश डाला और व्यापारियों को इसके बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी। साथ ही आने वाले समय में एक भव्य ज्वेलरी एग्जिबिशन जबलपुर में म.प्र.सराफा एसोसिएशन करने वाली हे। उसके लिए भी सभी की सहमति एवं सहयोग प्राप्त हुआ।

व्यापार में नए तरीकों को अपनाने की सलाह
महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदरणीय रवि गुप्ता ने व्यापारियों को एकजुट होकर व वर्तमान परिस्थितियों में नए-नए तरीकों से कैसे व्यापार करें इसके बारे में प्रकाश डाला।
साइबर समस्याओं और ज्वेलरी ट्रेड की नई तकनीकों पर कार्यशाला
कीर्ति अभिलाष पांडे ने साइबर की समस्याओं के समाधान के बारे में अपने विचार रखे। उसके उपरांत सराफा के वरिष्ठ जनों का इस आम सभा में स्वागत व सम्मान किया गया। उसके उपरांत नागपुर से आए स्वर्ण ऐप(ज्वेलरी एप) के एक्सपार्टो ने अपनी कार्यशाला को संपन्न किया। इस कार्यशाला में वर्तमान समय में किस प्रकार भाव घट बढ़ रहे हैं उनको कैसे समाधान किया जाए, अकाउंटिंग कैसे की जाए, डिजाइनिंग ग्राहकों तक कैसे पहुंचाई जाए वह सभी व्यापारियों को अपडेट कर कर अपना व्यापार कैसे बढ़ाया जाए इन सारे विषयों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में आभार और समापन
तद उपरांत सभी ने भोजन का आनंद लिया। मंच संचालन कर रहे ओम सोनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। कार्यक्रम को सफल सफलतापूर्वक संपन्न कराने में म.प्र.सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष राजा सराफ, जबलपुर सराफा एसोसिएशन कार्यकारी अध्यक्ष नवीन सराफ, मंत्री अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओम सोनी, उपाध्यक्ष महेंद्र ओसवाल (मीनू) एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ जौहरी संघ, गलाई संघ, टंच संघ, कारिगर संघ के पदाधिकारी के साथ उप नगरी क्षेत्र रांझी, गढा, सदर गोरखपुर, अधारताल, मदर टेरेसा, घमापुर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।