जबलपुर संभाग (महाकौशल) की वर्ष 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा

जबलपुर। भारतीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा की वर्ष 2025-26 के लिए जबलपुर संभाग (महाकौशल) की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा महासभा के संयोजक/अध्यक्ष डॉ. यतीश जैन द्वारा की गई है।

संस्था के कार्य और उद्देश्य

भारतीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण भारतवर्ष में स्थित प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिरों, तीर्थ क्षेत्रों, मूर्तियों, और पुरातत्विक महत्व की धरोहरों का सर्वेक्षण, संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं संवर्धन करना है। यह संस्था जैन धर्म, दर्शन और संस्कृति की रक्षा हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग एवं राज्य पुरातत्व विभागों के समन्वय से भी कार्य करती है।

संस्था का इतिहास

श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा, दिल्ली की स्थापना सन 1894 में कार्तिक वदी दूज को सेठ राजा लक्ष्मण दास के नेतृत्व में आयोजित मथुरा अधिवेशन में हुई थी। 1 दिसंबर 1895 से संस्था द्वारा जैन गजट का नियमित प्रकाशन आरंभ हुआ। वर्तमान में गजराज गंगवाल अध्यक्ष एवं राज कुमार सेठी (कोलकाता) महामंत्री हैं। संस्था का मुख्य कार्य प्राचीन जैन तीर्थों का संरक्षण, संवर्धन एवं जीर्णोद्धार करना है। ‘प्राचीन तीर्थ जीर्णोद्धार’ मासिक पत्रिका का नियमित प्रकाशन मई 2003 से जारी है।

नवीन कार्यकारिणी की जानकारी:
संभागीय प्रचारक नितिन जैन द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय एवं मध्य प्रदेश नेतृत्व की सलाह एवं सहमति के आधार पर तीर्थों के संरक्षण और जैन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु यह नवीन कार्यकारिणी मनोनीत की गई है।

नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी

  • संयोजक/अध्यक्ष: डॉ. यतीश जैन
  • कार्यकारी अध्यक्ष: श्री चिंतामणि जैन (जबलपुर)
  • उपाध्यक्ष: एडवोकेट अमिताभ भारती (कटनी), निशित जैन (जबलपुर), आलोक जैन (सागर), पिंकेश पटोरिया (परासिया), सीए संजय सिंघई (सतना), प्रो. नरेंद्र जैन (छतरपुर), प्रमोद जैन (बालाघाट)
  • सचिव: जिनेंद्र जैन (जबलपुर)
  • सह सचिव: अवनीश जैन (सागर), राजेश जैन (दमोह), सतीश जैन (सागर), एडवोकेट सत्येंद्र जैन, अनिल जैन (सेल्स टैक्स), मनोज जैन (सागर)
  • कोषाध्यक्ष: अभिषेक जैन (कटनी)
  • प्रवक्ता: संजय सम्यक (जबलपुर)
  • मीडिया प्रभारी: नितिन जैन
  • संगठन प्रमुख: विकास जैन
  • शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमुख: रजनीश जैन

कार्यकारिणी सदस्यगण

डॉ. ज्योति जैन (जबलपुर), नीलांजना जैन (जबलपुर), संगीता जैन (जबलपुर), बिंदिया जैन (जबलपुर), रचना जैन (जबलपुर), शिखा जैन (जबलपुर), प्रतीक्षा जैन (सागर), ब्र. स्मृति दीदी (कटनी), इंजी. आशीष जैन और इंजी. कीर्ति जैन (जबलपुर)।

सभी नवीन पदाधिकारियों को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टी.के. वेद और प्रोफेसर भागचंद्र भास्कर आदि द्वारा शुभकामनाएं दी गई हैं। यह नवगठित टीम समाज और तीर्थों के हित में कार्य करने के लिए संकल्पित है।

Back to top button