किसानों का समग्र कल्याण: वर्ष 2026 कृषक कल्याण वर्ष घोषित, सीएम मोहन यादव का संकल्प

भोपाल। वर्ष 2026 किसानों के नाम होगा। यह किसान कल्‍याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों के कल्‍याण के लिए संकल्‍प लिए हैं। सीएम ने भोपाल के जंबूरी मैदान में किसान सम्‍मेलन में वर्ष 2026 को कृषक कल्‍याण वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की। कृषक कल्‍याण वर्ष के शुरू होने पर किसानों ने 1101 ट्रैक्‍टरों की रैली निकाली। सीएम ने किसानों से चर्चा करके उनके विचार भी जाने।

मुख्यमंत्री के संकल्प

सीएम डॉ मोहन यादव ने किसानों के हित के लिए 10 संकल्‍प लिए हैं। ये इस तरह हैं-

– किसानों को सोयाबीन के बाद सरसों पर भी भावांतर दिया जाएगा।

– किसानों की हर परेशानी दूर की जाएगी।

– पूरा साल किसानों के नाम रहेगा।

– किसान अब उपज नहीं उद्योग भी लगाएगा।

– गेहूं पर भी 2700 एमएसपी देकर बताएंगे।

– किसानों की लागत घटाना और आय बढ़ाना हमारा संकल्‍प।

– खेती में देश का रोल मॉडल बनेगा मप्र।

– किसानों की जिंदगी बेहतर जब तक नहीं कर देंगे चुप नहीं बैठेंगे।

तीन साल का लक्ष्य निर्धारित

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि तीन साल का लक्ष्‍य निर्धारित करके किसानों के कल्‍याण के लिए गतिविधियां की जाएंगी। विभिन्‍न गतिविधियों में 16 से अधिक विभाग आपसी समन्‍वय से किसानों को उनका वैभव लौटाएंगे। अगले तीन साल में किसानों को 30 लाख सोलर पंप दिए जाएंगे। हर साल 10 लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे।

स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

सीएम ने कहा कि कृषि क्षेत्र में निवेश करने वाले उ़द्यमियों को पारदर्शी व्‍यवस्‍थाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी। कृषि आधारित स्‍टार्टअप को बढ़ावा देंगे।

जैविक खेती को बढ़ावा

सीएम ने कहा कि प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। उत्‍पादों की ब्रांडिंग की जाएगी।

मुख्य बिंदु

– सरसों की खरीद में भावांतर योजना लागू की जाएगी।

– डिंडौरी में राज्‍य श्री अन्‍न अनुसंधान केंद्र की स्‍थापना होगी।

– नरसिंहपुर में गन्‍ना महोत्‍सव मनाया जाएगा।

Back to top button