
सम्मान समारोह की घोषणा
अध्यक्ष बी.एल. पटेल ने बताया कि संस्था की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी MCDA की गवर्निंग काउंसिल द्वारा अनुमोदित वरिष्ठ सदस्यों को उनके उत्कृष्ट समर्पण और योगदान के लिए सर्वोच्च सम्मान “MCDA Person of the Year” से नवाजा जाएगा। यह सम्मान संस्था की अगली अर्धवार्षिक बैठक में प्रदान किया जाएगा।
संस्था की आगामी योजनाएं
एमसीडीए 2003 से अपने सदस्यों और आईटी उपभोक्ताओं के हित में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था जल्द ही उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष फेस्टिवल ऑफर शुरू करने जा रही है, जिसमें हर खरीद पर उपहार जीतने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही एक विशाल आईटी ट्रेड फेयर के आयोजन की योजना भी तैयार की जा रही है, जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द जारी होगी।
समारोह में रही विशेष उपस्थिति
समारोह में एसोसिएशन के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें संदीप समैया, अमित चावला, अखिलेश चौबे, आनंद जैन, अभिषेक जैन, आशीष अग्रवाल, संजय संगारिया, शिशिर जैन, धर्मेश निगाँधी, सतीश झा, जे. एन. पटैल, शोभित ब्यौहार, दीपक पटेल, सौरव समैया, सुबीर जैन, चैतन्य कोड़े, प्रकाश सिन्हा, प्रदीप जैन, सौरभ जैन, मनीष, अनिल कोस्टा, राहुल बर्मन, चंद्रशेखर, मनीष गुप्ता, आकाश, धीरेन्द्र नाडार, धर्मेंद्र, हारून, राजकुमार पटेल (सचिव) और अनिल जैन (कोषाध्यक्ष) शामिल थे। कई सदस्य अपने बच्चों के साथ मौजूद थे।
यह जानकारी MCDA सदस्य नितिन जैन ने प्रेस रिलीज के माध्यम से दी।