
जबलपुर। श्री गौलोक धाम के अधिष्ठाता परम पूज्य जगतगुरु कृष्णकिंकर जी महाराज की 25 वीं पुण्यतिथि कल शुक्रवार 24 अक्टूबर को श्री गौलोक धाम गौरीघाट में प्रातः 10 बजे से पूजन हवन एवं श्री गुरु चरण पादुका पूजन पूर्ण वैदिक विधि विधान के साथ सभी गुरु भाई बहिनों की उपस्थिति में वैदिक आचार्य पंडित शत्रुघन जी महाराज द्वारा संपादित कराया जाएगा।
दोपहर कार्यक्रम
तदोपरांत दोपहर 12 बजे कन्या भोजन, ब्राह्मण भोज व भंडारा प्रसादी कार्यक्रम आयोजित है।
आग्रह एवं समन्वय
आप सभी सम्माननीय गुरु भाई बहिनों से समय पर उपस्थिति हेतु श्री गौलोकधाम सिद्ध पीठ के श्री नरसिंह रंगा, राजेश रंगा, रंधावा सिंह, विष्णु पटेल, एड. रोहित दुबे, सुश्री लेखा नायर, मालती वर्मा, जगदीश पटेल, मनीष रंगा, आर एम केटले, वीरेन्द्र पांडे, एड. सूरज पटेल, आशिष कुशवाहा, अनिल दुबे, संजय दुबे, श्री नायर आदि द्वारा आग्रह किया है।