पद्म पुरस्‍कार की घोषणा- धर्मेंद्र को पद्म विभूषण व अन्‍य हस्तियां पद्म पुरस्‍कारों से होंगी सम्‍मानित

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पद्म पुरस्कारों में मध्यप्रदेश समेत देशभर के विभिन्न राज्यों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को शामिल किया गया है।

पद्म विभूषण से सम्मानित हस्तियां

अभिनेता धर्मेंद्र सहित कुल पांच विभूतियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनमें धर्मेंद्र, केटी थॉमस, एन राजम, पी नारायण और वी.एस. अच्युतानंदन शामिल हैं।

पद्म भूषण से सम्मानित ये हस्तियां

सिंगर अलका याज्ञनिक, अभिनेता ममूटी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नेता शिबू सोरेन सहित 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म भूषण पाने वालों में अलका याज्ञनिक, ममूटी, भगत सिंह कोशियारी, कल्लिपट्टी पलानीस्वामी, डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, पीयूष पांडे, एसकेएम मइलानंदन, शतावधानी आर. गणेश, शिबू सोरेन, उदय कोटक, वीके मल्होत्रा, वेल्लप्पल्ली नटेसर और विजय अमृतराज शामिल हैं।

पद्मश्री से सम्मानित होंगी ये हस्तियां

क्रिकेटर रोहित शर्मा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार सहित अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

मध्यप्रदेश से इन हस्तियों को मिला सम्मान

मध्यप्रदेश के भगवान दास रायकवार को खेल, कैलाश चंद्र पंत को साहित्य एवं शिक्षा तथा नारायण व्यास को पुरातत्व के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

कौन हैं भगवान दास रायकवार

भगवान दास रायकवार को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बुंदेलखंड के लोक नृत्य राई की संस्कृति को जीवंत बनाए रखा। राई नृत्य को लोगों तक सिखाने के साथ-साथ उन्होंने देशभर में इसके मंचन के माध्यम से इस लोककला को नई पहचान दिलाई।

Back to top button