
जबलपुर। श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा आज नरसिंह मंदिर से भव्य और विशाल नारी शक्ति नारायणी शक्ति की स्कूटर यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर और पगड़ी पहनकर अपने-अपने स्कूटर से भगवान श्री राम और माता कात्यायनी के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुईं।

केसरिया ध्वज दिखाकर किया गया शुभारंभ
यात्रा को नरसिंह मंदिर से महासभा के संरक्षक श्रीमद् जगतगुरु डॉ स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज, श्रीमती माला सिंह, महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी और गुलशन माखीजा ने केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया।
राम दरबार और मां कात्यायनी की सजीव झांकी रही आकर्षण का केंद्र
महिला यात्रा की संयोजक नीता चावला, गीता पांडे, डॉ वाणी अहलूवालिया, कविता दुबे, संगीता शर्मा, नीता नारंग, नंदिता महाजन, कृष्णा यादव, कुसुम चौबे और मीरा दुबे ने बताया कि यात्रा में सबसे आगे श्री राम दरबार की झांकी रही। इसके साथ ही छह रूपों में मां कात्यायनी देवी की सजीव झांकी और जीप में सवार मां दुर्गा के विभिन्न रूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे।
यात्रा मार्ग में हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
नम्रता भाटिया, इंदुलता प्यासी, मीनाक्षी दत्त, सुनीता पोपली, सीमा सिंह, पूजा खेड़ा, सोनिया नारंग, साक्षी पांडे, स्वाति कपूर और सीमा मारवाह ने बताया कि यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच लगाकर पुष्प वर्षा करते हुए महिलाओं का स्वागत वंदन किया गया।
राम मंदिर में हुआ यात्रा का समापन
महिला स्कूटर रैली यात्रा का समापन राम मंदिर में भव्यता के साथ हुआ। इस अवसर पर शरद काबरा, लक्की भाटिया, मनोज शर्मा, जतिन नारंग, संदीप मिश्रा और मनीष पोपली उपस्थित रहे।