
संतों ने किया रथयात्रा का नेतृत्व
रथयात्रा में जगदीश मंदिर, गड़ाफाटक, साहू समाज हनुमानताल, बंगाली क्लब, विट्ठल रघुराई मंदिर सहित कई मंदिरों के रथ शामिल हुए। बैंड-बाजे, दुलदुल घोड़ी, आकर्षक झांकियां और भजन मंडलियों के साथ यह शोभायात्रा नगरवासियों को भक्ति और सांस्कृतिक रंग में रंगती नजर आई।

भक्तों को किया प्रसाद वितरण
इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। स्वागत समिति के शरद अग्रवाल के नेतृत्व में खिचड़ी का महाभोग और मीठा भात भक्तों को वितरित किया गया। आयोजन में नर्मदा महाआरती ग्वारीघाट के संस्थापक और स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल सहित राजेंद्र सराफ, मुकेश साहू, हरीश साहू, विनोद दीवान, श्याम मनोहर पटेल, शोभाराम गोटिया, मनोज नामदेव आदि उपस्थित रहे।

रथयात्रा ने शहर के श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ के दिव्य स्वरूप के दर्शन और परंपराओं में भागीदारी का अनूठा अवसर प्रदान किया। आयोजन ने नगर की धार्मिक-सांस्कृतिक एकता को और मजबूत किया और समाज में भक्ति व समर्पण की भावना का संचार किया।