
जबलपुर। सकल हिंदू समाज के एक होने का समय आ चुका है। हिंदू सम्मेलन में यह बात आरएसएस के प्रांत प्रचारक बृजकांत ने कही। संघ अपने 100वें वर्ष में महानगर की बस्तियों में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है। जिसमें बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक जन सहयोग और उपस्थिति देखी जा रही है। इसके तहत कार्यक्रम में शिवनगर बस्ती दमोह नाका में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ।
सम्मेलन में संतों और वक्ताओं का संबोधन
इस अवसर पर संत श्री रामशरण दास जी महाराज, आरएसएस के प्रांत प्रचारक ब्रजकांत, मातृशक्ति से तनु दास एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम से कुमारी रितु दीदी उपस्थित थे।
अपने संबोधन में महंत राम जी महाराज ने हिंदू समाज में राम शबरी की कथा बताते हुए कहा कि छुआछूत जैसी कुरीति के लिए कोई स्थान नहीं है।
तनु दीदी ने हिंदू समाज में मातृशक्ति की महिमा का उल्लेख किया। साथ ही पंच परिवर्तन के विषयों पर भी प्रकाश डाला।
आरएसएस के प्रांत प्रचारक ब्रजकांत ने संघ स्थापना और उसके 100 साल के कार्यकाल पर विषय रखा। उन्होंने कहा कि अब सकल हिंदू समाज को एक होने का समय आ चुका है।
कार्यक्रम की शुरुआत और समापन
कार्यक्रम का प्रारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ तथा कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का वितरण किया गया।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर सुभाष सोनी, राम सेवक सोनी, पंकज दुबे, डॉ रामकिंकर, मनीष त्रिपाठी, तपन दास, अतुल दानी, गीतेश जैन, सत्येंद्र सोनी, सुनील सोंधिया, आशीष जैन, गोलू पांडे, आशीष साहू, दीपक सतनामी एवं समस्त शिवनगर बस्ती वासी उपस्थित रहे।