Satna News: मैहर दर्शन करने जा रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, कई घायल

सतना। मैहर दर्शन करने जा रहे तीर्थयात्रियों से भरा वाहन सतना के बांधी मौहार के पास पलट गया, जिसमें कई कई यात्री घायल हो गए हैं। ग्रामीणाें की मदद से घायलों को जिला अस्‍पताल भेजा गया है। यात्री रीवा चौरा से सवार होकर मैहर जा रहे थे।

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि तीर्थयात्री ने खाना बनाकर वाहन में ही रख लिया था। खाना गरम होने के कारण कई यात्री झुलस भी गए हैं। ग्रामीणों की मदद से वाहन के नीचे दबे यात्रियों को निकालकर जिला अस्‍पताल भेजा गया है।

रिपोर्ट: फिरोज बागी

Back to top button