VIDEO: युवाओं को जागरूक करने शिवाजी महाराज की शिक्षाएं आवश्यक

क्षत्रिय मराठा समाज जबलपुर के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महोत्सव

जबलपुर। वर्तमान परिस्थितियों में छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम और संस्कारों से युवा पीढ़ी को जागृत करना चाहिए। भारत को विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए शिवाजी महाराज की रीति-नीति के साथ सनातन संस्कृति और भारतीय सभ्यता से परिचित कराना होगा, क्योंकि समाज निर्माण में वैचारिक, रहन-सहन के साथ मातृभूमि के लिए समर्पित होकर कार्य करने वाले युवाओं की आवश्यकता है, जो मातृभूमि, मातृभाषा और मातृशक्ति के मान-सम्मान के लिए मर-मिटने का जज्बा रखें। संगठित समाज ही देश का भविष्य उज्जवल करने में सहायक होता है।

उक्त उद्गार हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक, मातृभूमि के लिए समर्पित, जीजामाता के लाडले और भारत माता के लाल छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर क्षत्रिय मराठा समाज जबलपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रातःकालीन कार्यक्रम में व्यक्त किए गए। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल, मदन महल थाने के बाजू में अभिषेक, पूजन, अर्चन, आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र जामदार, संतोष गोडबोले, प्रतिभा भापकर एवं तरूण सोनोने ने अपने विचार व्यक्त किए।

जयंती महोत्सव में व्यापक सहभागिता

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महोत्सव में समाजसेवी डॉ. जितेन्द्र जामदार, मप्र मराठी साहित्य अकादमी डायरेक्टर संतोष गोडबोले, पार्षद अंशुल राघवेन्द्र यादव, सोनिया रंजीत सिंह, प्रतिभा विध्येश भापकर, दिनेश गुड्डू तामसेतवार, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, संदीप जैन गुडडा, तरूण सोनोने, प्रवीण सालुंके, शिवाजी राव ढवले, विवेक भोसले, अनिरुद्ध जाधव, राजू जाधव, वैभव मांडले, संतोष सोनोने, विनायक बडनेरकर, बाबू वानखेड़े, सौमित्र शिंदे, राजेश तोपखाने वाले, हेमंत पोहरकर, किशोर कलमकर, चिन्मय जोशी, मनोज कुशवाह, सुलभ ताम्रकार, आकाश साहू, राजू सपकाळ, आलोक पाठक सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Back to top button