108 बटुकों के शंख वादन से शुरू होगी जन्माष्टमी शोभायात्रा, 46वें वर्ष निकलेगी विशाल यात्रा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 4 सितंबर को

जबलपुर। सनातन संस्कृति विभिन्न समाजों और संस्कारों को एक सूत्र में बांधता है। शोभायात्रा सामूहिक रूप से सनातन धर्म की एकता और अखंडता को प्रदर्शित करने का माध्यम है। भगवान श्रीकृष्ण ने लीलाओं के माध्यम से हर वर्ग को जोड़कर आसुरी शक्तियों को समाप्त कर सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। जबलपुर में सनातन धर्म महासभा की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा एकजुटता को प्रदर्शित करती है।

उक्त उद्गार श्रीमद् जगतगुरु नरसिंहपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज ने आज नरसिंह मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की तैयारियों के लिए धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं व मंदिर प्रमुखों की वृहद स्तर आयोजित प्रथम बैठक में महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी की अध्यक्षता में संपन्न वृहद बैठक में कहे।

नयनाभिराम झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा

बैठक में आचार्य वासुदेव शास्त्री, रोहित दुबे, अशोक मनोध्याय, गुलशन मखीजा, तरुण भनोट, गिरिराज चाचा, रवींद्र आनंद, पपन मिश्रा, आलोक पाठक, रत्नेश मिश्रा, रामकुमार यादव, बृजबिहारी शर्मा, राजेंद्र प्यासी, लोकराम कोरी ने बताया कि इस वर्ष कान्हा की शोभायात्रा नयनाभिराम झांकियों के साथ भव्य और आकर्षक रूप से निकाली जाएगी।

मंदिरों में आठ दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

बैठक में सुनीता चावला, गीता पाण्डे, अंजू भार्गव, कविता दुबे, नेहा जेठा, नंदिता महाजन, सोनल सेठी, सुधा तिवारी, मीना कुशवाहा, संगीता शर्मा, नीतू दुबे, मीना नामदेव ने जानकारी दी कि इस वर्ष मंदिरों में जन्माष्टमी के पूर्व 8 दिवसीय भगवान यशोदानंदन की विभिन्न प्रकार की पुरस्कार युक्त प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकलेगी सनातन तिरंगा स्कूटर वाहन रैली

महासभा के धनवंतराय सेठी, हरीश सभरवाल, राजेश सेठी, अभिषेक, डम्पी कोहली, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, राकेश पटेल, अशोक शर्मा, डॉ. संदीप मिश्रा, जगदीश साहू ने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन तिरंगा स्कूटर वाहन रैली नरसिंह मंदिर से निकाली जाएगी।

एक रंग के परिधान में शामिल होंगे मातृशक्ति और पुरुष वर्ग

सुपतेश्वर गणेश मंदिर अशोक मिश्रा, राकेश पटेल ने कहा कि मातृशक्ति और पुरुष वर्ग एक रंग के परिधान में शामिल होंगे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर विधायक अभिलाष पांडेय, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व मंत्री तरूण भनोत, लेखराज सिंह मुन्ना भैया, पूर्व महापौर प्रभात साहू, प्रो. आशुतोष दुबे, विजय सरावगी, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, जगदीश साहू, नीरज मिश्रा, मनोज पटेल, संदीप रजक, मनोज सेठ, उज्ज्वल पचौरी, जतिन नारंग, मनीष पोपली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

इन संस्थाओं की रहेगी प्रमुख सहभागिता

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में 4 सितंबर को निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा में प्रमुख रूप से श्रीकृष्ण सनातन मंदिर गोरखपुर, श्रीराम मंदिर मदन महल, जयश्री कृष्ण सभा बाई का बगीचा, गोपाल मंदिर घमापुर, गोपाल लाल जी महाराज मंदिर हनुमान ताल, जगदीश मंदिर गढाफाटक, श्रीगोविन्द गंज रामलीला समिति, श्री रामलीला समिति गढ़ा, अखिल भारतीय यादव महासभा, त्रिमूर्ति मंदिर भानतलैया, बड़ी खेरमाई मंदिर हनुमान ताल, विद्या भारती महाकौशल प्रांत, अखिल विश्व गायत्री परिवार, सुप्रभातम संस्था, समरसता सेवा संगठन, दुर्गा मंदिर धनवंतरी नगर, साहू समाज सहित संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट: विध्‍येश भापकर

Back to top button