स्वच्छ सर्वेक्षण 2024: जबलपुर बना देश का पांचवां सबसे स्वच्छ शहर

जबलपुर ने लगाई लंबी छलांग, 3 स्टार से 7 स्टार प्राप्त की रैंकिंग- महापौर

जबलपुर। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 की प्रतियोगिता में नगर निगम जबलपुर ने बड़ी छंलांग लगाई है। देश के राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू की गरीमामयी उपस्थिति में भारत सरकार के शहरी आवास केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, भारत सरकार के राज्य मंत्री तोखन साहू, भारत सरकार के सचिव श्रीनिवास आर. कटिकेटला, और संयुक्त संचिव रूपा मिश्रा के द्वारा देश में पांचवां स्वच्छ सिटी का ताज जबलपुर नगर निगम को प्राप्त हुआ है।

इस बड़ी उपलब्धि और सफलता के पीछे महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ की कुशल मार्गदर्शन के साथ-साथ निगमायुक्त प्रीति यादव की प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जमीनी स्तर की कार्यशैली में कसावट लाने की जो चुनौती के स्वीकार करने और उसे धरातल पर उतारने के परिणाम स्वरूप आज सुखद अनुभूति और गौरवांवित के क्षण प्राप्त हुए हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए महापौर श्री अन्नू एवं निगमायुक्त प्रीति यादव ने शहर के नागरिकों को नायक निरूपित करते हुए निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, स्वच्छता प्रभारी एवं एम.आई.सी. सदस्य रजनी कैलाश साहू, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के सम्पूर्ण साकारात्मक सहयोग और स्वच्छता टीम के सभी सदस्यों क्रमशः अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, प्रशांत गोटिया, मनोज श्रीवास्तव, अंजू सिंह ठाकुर, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, स्वच्छता सेल के नोडल अधिकारी संभव अयाची, तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, वर्तमान स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन, सभी ब्रांड एम्बेस्डर्स, समस्त विभागीय प्रमुखों, सभी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों, समस्त स्वास्थ्य निरीक्षकों, वार्ड सुपरवाईजरों, सफाई मित्रों, के साथ-साथ स्वच्छता के सभी सिपाहियों को श्रेय प्रदान किया है।

महापौर श्री अन्नू ने बताया कि जबलपुर नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के साथ-साथ वॉटर प्लस, गार्बेज फ्री सिटी एवं अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट कार्य किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप लगभग सभी मापदण्डों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये गए हैं, ये अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

देश की राजधानी में हुआ सम्मान

देश के राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में 5वॉं स्वच्छ सिटी सिरमौर, 7 स्टार, वॉटर प्लस और गार्बेज फ्री सिटी का पुरस्कार महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, नोडल अधिकारी संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, और सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा ने प्राप्त किया।

 

सभी केटेगरी में नगर निगम का कार्य उत्कृष्ट

नगर निगम जबलपुर को मिली बड़ी सफलता और ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में पहली बार नगर निगम जबलपुर को 5वॉं स्थान मिला है, 7 स्टार की रैंकिंग एवं वॉटर प्लस का दर्जा भी प्राप्त हुआ है।

निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि जबलपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 12,005 स्कोर में से 11,989 स्कोर प्राप्त कर 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्वच्छ सर्वेक्षण में 10,000 में से 9,489, गार्बेज फ्री सिटी में 1,300 में से 1,300, और ओ.डी.एफ. में 1,200 में से 1,200 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने शहरवासियों के सहयोग को इस उपलब्धि का सबसे बड़ा कारण मानते हुए आभार प्रकट किया।

महापौर-निगमायुक्त का सपना और संकल्प हुआ पूरा

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा पूर्व में ही घोषणा की गई थी कि इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में जमीनी धरातल पर उच्च गुणवत्ता के साथ सभी मापदण्डों पर कार्य करके शहर को बेहतर रैंकिंग दिलवायेंगें।

उनका सपना साकार हुआ और जबलपुर ने 3 स्टार से 7 स्टार, और 13वीं रैंक से 5वीं रैंक तक की छलांग लगाई। इसके अलावा गार्बेज फ्री और वॉटर प्लस सिटी का दर्जा भी मिला।

अब लक्ष्य है – पहली रैंक और उस पर काम शुरू हो चुका है। माइक्रो प्लानिंग के तहत बेहतर प्रयास जारी हैं।

इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए मिला इनाम

नगर निगम जबलपुर ने शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छ वायु गुणवत्ता, हरियाली और साफ-सफाई के क्षेत्रों में व्यापक कार्य किए। पौधारोपण, डिवाइडरों का निर्माण, ग्रीन वॉल, ग्रीन बेल्ट, फाउंटेन, सार्वजनिक प्रसाधन केन्द्रों का निर्माण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, एसटीपी प्लांट, कंपोस्ट प्लांट, गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन जैसे प्रयासों का परिणाम ही 5वीं रैंक, 7 स्टार, वॉटर प्लस और गार्बेज फ्री सिटी के रूप में सामने आया।

मिल रही हैं बधाइयां और शुभकामनाएं

स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के 8 वर्षों के इतिहास में पहली बार जबलपुर को इस ऐतिहासिक सफलता पर शहरभर से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। महापौर और निगमायुक्त ने सभी नागरिकों, अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया है और भविष्य में भी इसी तरह समर्थन की अपेक्षा की है।

Jabalpur Municipal Corporation
Swachh Sarvekshan Rank Overview

Overall Rank
2016 : 63
2017 : 21
2018 : 25
2019 : 25
2020 : 43
2021 : 179
2022 : 83
2023 : 22
2024 : 05

>10 Lac Population
(Started in 2020)
2020 : 17
2021 : 20
2022 : 22
2023 : 13
2024 : 05

Marks Obtained
2016 : 872/2000 (43.6%)
2017 : 1609.33/2000 (80.46%)
2018 : 3096/4000 (77.40%)
2019 : 3667/5000 (73.34%)
2020 : 4368.55/6000 (72.81%)
2021 : 3856.45/6000 (64.27%)
2022 : 4677.88/7500 (62.37%)
2023 : 7761/9500 (81.69%)
2024 : 11989/12500 (95.91%)

Awards
2019 : Best Big City in ‘Innovation & Best Prac ces’
2020 : Best Big City in ‘Citizen’s Feedback’ (10-40L)
2024 : 2nd Rank in “Safai Mitra Surakshit Shahar”

Back to top button