प्रधानमंत्री जी के मन की बात का कार्यक्रम सेना के जवानों के साथ सुनना गर्व का क्षण : राकेश सिंह

जबलपुर। आज का दिन मेरी स्मृति में जीवन भर रहेगा, क्योंकि मैंने प्रधानमंत्री के मन की बात के प्रत्येक एपिसोड को सुना है,पर आज देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हमारे सेना के जवानों के साथ मिलकर मन की बात को सुनना मेरे लिए गौरव और गर्व का क्षण है। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने “मन की बात” के 122 वें एपिसोड को लेफ्टीनेंट जनरल श्री शेखावत जी की उपस्थिति में सेना के जवानों के साथ बत्रा ऑडोटोरियम कैंट में सुनने के बाद कही।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम केवल कार्यक्रम नहीं अपितु राष्ट्र और समाज के बीच का सेतु है जिसमे हमे देश के अंदर हुए सकारात्मक बदलाव के साथ ही समाज क्षेत्र में किए नए कार्यों और विचारों को सुनने और देखने मिलता है और आज तो हमने सेना के वीर जवानों के साथ मन की बात सुनी है तब इसकी गरिमा और विशेषता बढ़ जाती है।
कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने कहा सेना के ऑडोटोरियम के इस मंच पर आकर गौरव महसूस कर रहा हूं क्योंकि भारत की सेना का पूरी दुनिया में कोई मुकबाला नही है। दूसरे देशों के पास आयुध हो सकते हैं,तकनीक हो सकती है पर जो जोश और जज्बा भारत की सेना के जवानों में है वह और कहीं देखने नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा सेना के प्रति मेरे मन में सम्मान था पर उनकी बहादुरी को देख कर अब मेरे मन में सेना के प्रति श्रद्धा है और न केवल मेरे मन में अपितु देश के हर भारतवासी के मन में आपके प्रति श्रद्धा है क्योंकि अपने परिवार की चिंता छोड़कर आप देशवासियों को चिंता करते हैं सुरक्षा प्रदान करते है।
मंत्री श्री सिंह ने लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आज इतनी बड़ी संख्या में वीर जवानों के साथ कार्यक्रम सुनने मिला इसके लिए श्री शेखावत जी का आभार व्यक्त करता हूं।
श्री सिंह ने इस अवसर पर सैनिकों के साथ परिचय किया और सभी भारतमाता की जय का एक स्वर में उद्घोष किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, कैंट विधायक अशोक रोहाणी, अभय सिंह ठाकुर, श्रीकान्त साहू, सोनू बचवानी, कौशल सूरी उपस्थित थे।
महानगर के सभी 967 बूथों में सुनी गई मन की बात
प्रधानमंत्री जी के मन की बात को भारतीय जनता पार्टी के सभी 967 बूथों में सुना गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया भाजपा के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल मन की बात प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कार्यकर्ताओ द्वारा स्थानीय जनों के साथ हर बूथ में सुनी जाती है। भाजपा के सभी 967 बूथों में मन की बात सुनी गई जिसमे सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रभारी राजेश मिश्रा, जय सचदेवा, कैलाश साहू, रोहित जैन, अंजु भार्गव, रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा, संतोषी ठाकुर, रेणु कोरी, कुंडल राव, संतोष यादव, शैलेंद्र विश्वकर्मा, प्रशांत दुबे, प्रणय गुप्ता, पुष्पराज बघेल, गुड्डा केवट, सौरभ गोयल, योगेश लोखंडे, सपन यादव, योगेश बिलोहा, पुष्पराज पांडे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button