
जबलपुर। बिजली कटौती के खिलाफ युवा कांग्रेस मंगलवार को सड़क पर उतरी। वैसे बिजली के मुद्दे पर नगर कांग्रेस लगातार आंदोलन करती आ रही है। इस कड़ी में युवा कांग्रेस भी शामिल हो गई है। कार्यालय का घेराव किया युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि विगत एक माह से शहर में चारों ओर हो रही बिजली कटौती के खिलाफ बुधवार को जबलपुर युवा कांग्रेस ने मिशन कंपाउंड स्थित पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड का कार्यालय घेरा।
विजय रजक ने आरोप लगाया कि पूरे शहर में चारो ओर दिनभर में तीन से चार घंटे अघोषित बिजली कटौती चल रही है। उपभोक्ता द्वारा शिकायत करने पर हर बार लाइन विभाग द्वारा लाइन फॉल्ट या मेंटनेंस का बहाना बना कर टाल दिया जाता हैं। संगठन का कहना है कि बिजली विभाग की इस बिजली कटौती की मनमानी ने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों व घरों में अस्वस्थ लोगों के साथ ही रोज उपयोग में आने वाले विद्युत उपकरण भी नहीं चलने से लोग परेशान हैं। युवा काँग्रेस के साथ इस मौके पर कांग्रेस ग्रामीण व शहर अध्यक्ष संजय यादव,सौरभ शर्मा, चिंटू चौकसे ने भी बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (SE) संजय अरोरा से बात की जिसके बाद अधीक्षक अभियंता ने आश्वासन दिया कि 2 दिन के अंदर शहरवासियों को अघोषित बिजली कटौती की समस्या का समाधान हो जाएगा।
ये थे उपस्थित
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, सौरभ शर्मा, चिंटू चौकसे, विजय रजक, मनीष चंसोरिया उपस्थित थे।
ये भी रहे उपस्थित
सिद्धांत जैन, कौशल यादव, अजय चक्रवर्ती, मोहसिन खान, शुभम रजक, अनुज यादव, राहुल यादव, राजा वंशकार, राहुल रजक, स्वर्णिम सिमय्या,सुमित गुप्ता, मोहित सुफेले, प्रियांश दीवान, जिशान मंशुरी, विनय पटेल, डी के बेन, देवेंद्र काली,अक्षय विनोदिया, विवेक ठाकुर, देवेंद्र काली, मोनू खंडेलवाल, आकाश तिवारी, संजय चक्रवर्ती, राहुल चक्रवर्ती, विवेक अहिरवार, निक्की चौधरी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।