
जबलपुर। छात्र मित्र संस्था मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वरोदा ग्राम पनागर की 110 छात्र छात्रों को जिसमें निम्न आय वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं वहाँ बच्चियों को रजिस्टर वितरित किये एवं110 छात्र छात्रों को बैठने डेस्क बेंच लोकार्पित की ।छात्र मित्र संस्था सन 2008 से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है आज हमारा सौभाग्य था कि भारत कृषक समाज के लोगो ने इस प्रकल्प में बहुत सहयोग किया ।
छात्र मित्र संस्था जहाँ अनेक सरकारी स्कूल में डेस्क बेंच,कम्प्यूटर टेबिल, वाटर कूलर, पानी की बॉटल ,स्कूल बैग, पेन पेंसिल ,एवं लगतार गरीब बच्चो की फीस प्रदान कर रही है ।निर्धन महिलाओ को सिलाई मशीन प्रदान करती हैवही आज भारत कृषक समाज ने इसी आयोजन में उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को कॉपी, पेन, पानी की बोटल के साथ सर्टिफिकेट भी प्रदान किया ।स्कूल के बच्चो ने देश भक्ति गीत एवं पीटी का प्रदर्शन किया ।हमारे सहयोगी दान दाता छोटा छोटा सहयोग करते है आज के आयोजन में संस्थापक अनुराग जैन गढ़ावाल ने संस्था के बारे में विस्तार से बताया साथ ही सरकारों के उदासीन रवैया ओर खेद व्यक्त किया,बच्चो को पढ़ाई की उपयोगिता के बारे में विचार रखे,साथ ही संस्था सदस्यों का परिचय दिया।
रूपेंद्र पटेल जी ने अपने ग्राम वरोदा की स्कूल के बारे में विस्तार से बताया एवं अपने साथियों का परिचय दिया मुख्य अतिथि उप जिला पंचायत अध्यक्ष विवेक पटेल ने शिक्षा नीति पर बात की संकुल शिक्षा अधिकारी सोनम कटारे ने अपने उद्बोदन पर बच्चो का उत्सह वर्धन किय्या इबम स्कूल सुधार में अपने योगदान की बात की भारत कृषक समाज के अध्यक्ष के. के. अग्रवाल ने अपनी संस्था के कार्यो के उल्लेख किया ।
आज के कार्यक्रम में संस्था से रमेश दाउ,राकेश जैन पिपरिया प्रदीप पारस श्रीमती वंदना जैन,श्रीमती शीला पटेल अनिल जैन श्रीमती अनुपमा जी श्रेया जैन गढ़ावाल,एवं सहयोगी दानदाताओं में
प्रमोद मरवाहा ,ब्रज यादव
रणजीत पटेल ,डॉ प्रकाश दुबे
मुकेश रघुवर पटेल ,राकेश पटेल ,रामकिशन पटेल सुभाष चंद्रा नंदकिशोर पटेल (नंदू )जे. आर. गायकवाड़
अनिल चिले ,अविनाश राय
रामगोपाल पटेल ,अवसर पटेल,अमित अग्रवाल
स्टॉफ शिक्षक बरोदा स्कूल
सुशील जैन ,रमेश पटेल सिहोरा उपस्तिथ थे कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर पटेल शिक्षक ने किया
आभार प्रदर्शन नंदू पटेल ने किया।कर्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ