
नई दिल्ली। संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की है। इस संदर्भ में राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट है। सीजफायर की घोषणा के स्वरूप पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि सीजफायर की घोषणा अमेरिका से ट्रंप ने की।क्या भारत ने अमेरिका की मध्यस्थता स्वीकार की है। सरकार को सदन का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।