
जबलपुर। लम्हेटाघाट चौक पर सगड़ा रेलवे लाइन को पार करता हुआ ओवर ब्रिज बनाया जाना लंबित है। इसे दो साल में पूरा होना है लेकिन चार माह निकल चुके अभी तक काम शुरू नहीं हुआ।
यहां चौक पर सड़क पार करने के दौरान आए दिन गंभीर हादसे होते रहते हैं। इस मार्ग पर पीडब्ल्यूडी ओवर ब्रिज का निर्माण करवा रहा है। करीब 1200 मीटर लंबे इस ब्रिज को बनाने के पहले रेलवे और एनएचएआई की स्वीकृति जरूरी है। लिहाजा दोनों विभाग अपने स्तर सर्वे करवा रहे हैं। दोनों ही विभाग रेल मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर बनने वाले मार्ग का सर्वे करने के बाद ही एनओसी जारी करेंगे। दोनों विभाग के फंसे पेंच के कारण ब्रिज निर्माण का ठेका होने के चार माह बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। जबकि इस ब्रिज को 24 माह में पूरा करना है। इसे 52 करोड़ की लागत से 24 माह में इसका निर्माण करना है जबकि 4 माह निकल चुके हैं।
पीडब्ल्यूडी ने करीब चार माह पहले सगड़ा फ्लाईओवर निर्माण का भूमिपूजन किया था। कटंगा फ्लाईओवर के लोकार्पण के बाद ही यह कार्यक्रम किया गया था। उसके बाद काम ठंडे बस्ते में चला गया। मिट्टी का परीक्षण तक नहीं शुरू हो पाया। अभी प्रारंभिक कार्य ही नहीं किया गया और दावा किया जा रहा है कि यह अगले 24 माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
इसके निर्माण की मौके पर लेकिन इतने दिनों में कोई प्रोग्रेस ही नहीं हो सकी। रेल ओवर ब्रिज़ के साथ बन रहे इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई सवा किलोमीटर के करीब है। इसमें लोक निर्माण सेतु मुख्य निर्माण एजेंसी है। लोक निर्माण सेतु जब नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया , रेलवे और सिंचाई विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाएगी तभी काम गति पकड़ सकता है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे और एनएचएआई दोनों ही विभागों के सर्वे इस फ्लाईओवर के लिए अभी संरचना पर काम चल रहा है। इस ब्रिज का निर्माण सग़ड़ा रेललाइन के ऊपर से लम्हेटा रोड तक होना है।