
जबलपुर। भगवान सुप्तेश्वर गणेश जी की सांध्य फेरी आज सुप्तेश्वर गणेश मंदिर से भव्य रूप से श्रद्धा, भक्ति और भगवान गणेश जी के गुणगान के साथ निकली। शोभायात्रा मंदिर से निकलकर एलआईसी, गुलाटी पेट्रोल पंप, प्रेमनगर, राजस्थान स्वीट्स, मदनमहल, दशमेश द्वार, राम मंदिर मदनमहल, गुप्ता होटल होते हुए पुनः सुप्तेश्वर गणेश मंदिर पहुँची।

गणेश पर्व का भव्य आयोजन
दिनांक 27 अगस्त 2025 से 6 सितंबर 2025 तक सुप्तेश्वर गणेश मंदिर में गणेश पर्व भव्य श्रद्धा और भक्ति पूर्वक मनाया जाएगा। अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

गणवेश और शोभायात्रा की विशेषता
आज की सांध्य फेरी में सभी गणेश भक्तों ने निर्धारित गणवेश – पीला कुर्ता, सफेद पायजामा और मंदिर का बैज धारण किया। सुप्तेश्वर गणेश मंदिर महिला मंडल ने भी निर्धारित ड्रेस कोड और बैज धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया। सैकड़ों श्रद्धालु इस भक्तिमय आयोजन में शामिल हुए। जगह-जगह पूजन और प्रसाद वितरण किया गया।

मंदिर समिति पदाधिकारी
सांध्य फेरी में मंदिर समिति से विजय चौधरी, रामेश्वर चौबे, अनिल सिंह, राकेश पटेल, पुष्कल चौधरी, प्रदीप जानी, अशोक शर्मा, मोहन अग्रवाल, सीताराम नेमा, अशोक जोशी, राम अवतार शारडा, लखन मिश्रा, एस सी तिवारी, राजेन्द्र राय, विजय सोनी, आर के रघुवंशी, हिमांशु तिवारी, विनय खरे, दिनेश गुप्ता, नवीन व्यवहार, उमेश टोपरे, सुरेन्द्र वर्दे, संतोष द्विवेदी, पंकज वैद्य, सूर्यकान्त तिवारी, अनारी सिंह और अनेक गणेश भक्त उपस्थित रहे।
महिला मंडल की सहभागिता
महिला मंडल से आशा शर्मा, सीमा सिंह, जुग्गी, स्मिता चौधरी, मंजू पटेल, सीमा राय, रूकमणी जोशी, मंजुला मिश्रा, हेमलता सिंगरौल, टीशु सिंह, रेखा नेमा, मुन्नी मिश्रा, वैशाली कार्णिक, अभिलाषा नेमा, अलका जानी, उषा रघुवंशी, ललिता अग्रवाल, विन्दनी चौबे, सुनीला खरे, अनिता गुप्ता, इन्दु तिवारी, किरण कोष्टा, संध्या सोनी, अरुणा गुप्ता, रजनी नेमा, रजनी अहलुवालिया, तृप्ति भल्ला, मंजू व्यवहार, कुसुम जोशी, मोहिनी द्विवेदी, सपना श्रीवास्तव, गरिमा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया।
युवा समिति और श्रद्धालु
युवा समिति से विभु चौधरी, गौरंग चौधरी और शशांक सोनी शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिमय आनंद और उत्साह के साथ भगवान सुप्तेश्वर गणेश जी की सांध्य फेरी में भाग लिया और गुणगान किया।