जबलपुर में भगवान दत्तात्रेय बाल विग्रह की भव्य शोभायात्रा, दिगंबरा दिगंबरा से गूंजा शहर

दत्त मंदिर गोलबाजार से विशाल शोभायात्रा

जबलपुर। जबलपुर श्री दत्त भजन मंडल में दत्त जन्मोत्सव के अवसर पर चाँदी की दिव्य बालरूपी श्री दत्त मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का पावन और मंगल अवसर संपन्न हो रहा है। श्री दत्त भजन मंडळ एवं सद्गुरू सेवा समिती के संयुक्त तत्वाधान में वर्षभर में 111 दत्त भक्तों के द्वारा गुरुचरित्र का पाठ किया गया।

आध्यात्मिक महापर्व पर भव्य शोभायात्रा

इस आध्यात्मिक महापर्व के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा श्री दत्त मंदिर से प्रारंभ होकर श्याम टॉकीज, सुपर मार्केट, लार्डगंज, घमंडी चौक, चरहाई, शंकर घी भंडार, केसरवानी कॉलेज, नूतन मराठी, महाकौशल होते हुए श्री दत्त मंदिर गोलबाजार में विश्राम किया।

संगीत, झांकियों और जयघोष से गूँजता वातावरण

शोभायात्रा में बैड-ढोल धमाल, भगवान दत्तात्रेय के चौबीस गुरुओं की झांकी, रथ पर संत महात्माओं के साथ दिगंबरा दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा का गुणगान करती भजन मंडली और भक्तों के कंधों पर भगवान दत्तात्रेय के बाल स्वरूप का रजत विग्रह चल रहा था। भगवान की सौ से अधिक स्थानों पर आरती उतारकर पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं वंदन किया गया।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

नेशनल हास्पिटल परिवार, सत्यानंद योग केंद्र, समरसता सेवा संगठन, महाराष्ट्र स्कूल माजी विद्यार्थी संगठन, मराठा समाज, राधाकृष्ण मंदिर लार्डगंज, आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल, नाजवाले परिवार, लार्डगंज व्यापारी संघ, प्रमोद पटेल पिछड़ा वर्ग संगठन, भाजपा जवाहरगंज, बड़ी महाकाली गढ़ाफाटक, जन ज्योति हास्पिटल, स्मिता गृह उद्योग, नूतन मराठी स्कूल, सदगुरु संघ, महाकौशल स्कूल, पोहनकर परिवार सहित कई संस्थाओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

महाप्रसाद वितरण

शोभायात्रा के समापन पर विशाल महाप्रसाद का वितरण किया गया।

जनप्रतिनिधियों और संतजनों की उपस्थिति

श्रीमद् जगतगुरु श्री राघव देवाचार्य जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज, साध्वी ज्ञानेश्वरी, साध्वी मैत्रयी, विधायक अभिलाष पांडे, अश्विनी परांजपे, रत्नेश सोनकर, संदीप जैन गुड्डा, विनय सक्सेना, पार्षद प्रतिभा भापकर, पार्षद रजनी कैलाश साहू, पार्षद अयोध्या तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई।

भजन मंडल और कार्यकारिणी की सहभागिता

शोभायात्रा में विजय भावे, शरद आठले, डॉ. जितेंद्र जामदार, प्रशांत पोल, सदानंद गोडबोले, डॉ. शिरीष नाईक, पं. नीलेश दाभोलकर, संतोष गोडबोले, अजय फाटक, डॉ. गिरीश मैराल, सारंग भिड़े, विलास ताम्हनकर, किशोर कलमकर, प्रवीण विप्रदास, विजय तेलंग, विध्येश भापकर सहित महिला मंडल की जया पागे, क्षमा मांडवीकर, चित्रा ताम्हनकर, मनीषा भावे, स्नेहा आठले, विद्या वैध, रंजना वर्तक, श्वेता गोडबोले, स्वाति चौहान एवं संरक्षक मंडल तथा पूरी कार्यकारिणी श्री दत्त भजन मंडल गोलबाजार की सक्रिय भूमिका रही।

रिपोर्ट: विध्‍येश भापकर 

Back to top button