संगम मित्रों का रोटरी डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस रायपुर में शुरू, डॉ रमन सिंह ने किया उद्घाटन

"संगम मित्रों का" रोटरी डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस का भव्य शुभारंभ

रायपुर। रोटरी के 2 लाख से अधिक रोटरी सदस्यों का देश के स्वास्थ्य, शिक्षा व आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। यह बात संगम मित्रों का रोटरी डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कही।

गरिमामय उपस्थिति में हुआ उद्घाटन

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के गवर्नर रोटे अमित जायसवाल एवं डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटे पल्लवी जायसवाल के नेतृत्व में रोटरी डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस का भव्य शुभारंभ हुआ। कांफ्रेंस का उद्घाटन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विवेक तन्खा (राज्यसभा सांसद), डिस्ट्रिक्ट फेसिलिटेटर रोटे शशांक रस्तोगी, पूर्व प्रांतपाल रोटे सुभाष साहू, रोटे राकेश चतुर्वेदी, रोटे उमाशंकर शर्मा, रोटे रंजीत सिंह सैनी, रोटे सुनील फाटक, रोटे मंजीत सिंह, रोटे अखिल मिश्रा, आगामी प्रांतपाल रोटे आलम रूपरा, रोटे भानु चौधरी आदि की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मीडिया को दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रोटरी डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमेन रोटे नितिन जैन एवं रोटे पंकज माहेश्वरी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की गई।

समाजसेवा के कार्यों की हुई सराहना

पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे विवेक तन्खा ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित जायसवाल के नेतृत्व में किए जा रहे समाजसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डिस्ट्रिक्ट ने समाजसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने नए निर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर से रोटरी के मूल्यों को बनाए रखने का आव्हान भी किया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विशेष अतिथि रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में पूर्व प्रांतपाल प्रवीण चंद्र गोयल (RIPR) उपस्थित रहे।

नए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए मतदान

कार्यक्रम के दौरान रोटरी के 100 से अधिक क्लब अध्यक्षों द्वारा पूर्व प्रांतपाल नटराजन नागोजी (इलेक्शन ऑब्जर्वर) के निर्देशन में रोटरी वर्ष 2028-29 के लिए नए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के चयन हेतु मतदान किया गया। चुनाव का परिणाम 21 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

प्रेरक उद्बोधन का मिला लाभ

प्रख्यात प्रेरक वक्ता सोनू शर्मा के प्रेरक उद्बोधन का 1000 से अधिक उपस्थित रोटेरियन सदस्यों ने लाभ लिया।

“रेथम ऑफ रोटरी” का ग्रांड फिनाले

कार्यक्रम के दौरान “रेथम ऑफ रोटरी” के ग्रांड फिनाले में देश के विभिन्न प्रांतों के 100 से अधिक रोटरी क्लबों के प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभागार में उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया।

रेथम ऑफ रोटरी के विजेताओं की घोषणा 21 दिसंबर को की जाएगी एवं सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

आयोजन में मिला सभी का सहयोग

डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस को सफल बनाने में रोटरी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटे सोमनाथ अग्रवाल, रोटे अजित खंडेलवाल, रोटे सुशील रामदास अग्रवाल, रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष रोटे मनीष मित्तल, कांफ्रेंस चेयरमेन रोटे सलज अग्रवाल एवं रोटरी क्लब जगदलपुर के पूर्व अध्यक्ष रोटे नवीन भवसार सहित उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

1200 से अधिक रोटेरियन का हुआ पंजीयन

देश के विभिन्न स्थानों से रायपुर पधारे 1200 से अधिक रोटेरियन सदस्यों के रजिस्ट्रेशन का कार्य रोटरी क्लब संस्करधानी के पूर्व अध्यक्ष रोटे समर सिंह गायकवाड़, रोटे अनिल अग्रवाल, रोटे अंजुल जैन, रोटे नितिन जैन एवं रोटे मनीष बजाज द्वारा किया गया।

Back to top button