
पन्ना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दक्षिण पन्ना वनमंडल के अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्थानीय सहयोगियों को वन संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वृत्त, जिला एवं वनमंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में कुल 46 सदस्यों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

वृत्त स्तर पर 10 सदस्य सम्मानित
छतरपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक नरेश सिंह यादव द्वारा दक्षिण पन्ना वनमंडल के 10 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें वनक्षेत्रपाल विवेक कुमार जैन, सहायक अधीक्षक बाला प्रसाद परोहा, सहायक ग्रेड-3 सौरभ दुबे, वनपाल जगदीश प्रसाद अहिरवार, वनपाल ज्ञान प्रकाश आरख, कार्यवाहक वनपाल रंजना नागर, वनरक्षक रजनीश चौरसिया, उदय भान सिंह, वीरेंद्र पटेल एवं अरविंद कुमार गुप्ता शामिल रहे।
इन अधिकारियों-कर्मचारियों ने वनाग्नि नियंत्रण, तेंदुआ रेस्क्यू, वन सुरक्षा, शीतल मुक्तिधाम अभियान, जैव विविधता आधारित पौधारोपण तथा दक्षिण पन्ना के अनोखे वृक्ष संकलन जैसे कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया।

जिला स्तरीय समारोह में 10 सदस्यों को सम्मान
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार, कलेक्टर ऊषा परमार एवं वनमंडलाधिकारी अनुपम शर्मा द्वारा दक्षिण पन्ना वनमंडल के 10 सदस्यों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित सदस्यों में वनक्षेत्रपाल जीतू सिंह बघेल, उप वनक्षेत्रपाल अशोक कुमार पाण्डेय, सहायक ग्रेड-3 विक्रम सिंह बुंदेला, वनपाल संदीप तिवारी, मथुरा प्रसाद रैकवार, पुष्पेंद्र सिंह, ग्राम वन समिति अध्यक्ष अजय चौरसिया तथा वनरक्षक संदीप सिंह बघेल, महेंद्र अमहारी एवं धीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
इनके द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, वनाग्नि नियंत्रण, वन सुरक्षा, तेंदूपत्ता संग्रहण एवं पारिश्रमिक भुगतान, प्राकृतिक झिरियों के पुनर्जीवन, जैव विविधता आधारित पौधारोपण, शीतल मुक्तिधाम अभियान तथा दक्षिण पन्ना की तितलियों के दस्तावेजीकरण में सराहनीय कार्य किया गया।

वनमंडल स्तर पर 26 सदस्यों का सम्मान
इसी क्रम में वनमंडल स्तरीय कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी एवं उपवनमंडल अधिकारी द्वारा 26 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें राम प्रसाद पटेल, गणेश सोनी, अनिल प्रताप सिंह, जय प्रकाश नारायण दुबे, प्रेम शंकर ठाकुर, बैकुंठराम गर्ग, मनीष कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार प्रजापति, इन्दु खरे, मनोज चौरसिया, उमाकांत द्विवेदी, सुशील वर्मा, गौरव दीक्षित, प्रकाश प्रजापति, अजय प्रताप सिंह, सचेंद्र मोहन, सतीश द्विवेदी, महेंद्र पटेल, राजू अहिरवार, प्रीति दुबे, रचना जादौन, संतोष कुमार तिवारी, रामखिलावन प्रजापति, उदयशंकर श्रीवास्तव, मनीष रैकवार एवं सर्प मित्र धीरेंद्र सोनी शामिल रहे।
इन सदस्यों को तेंदूपत्ता संग्रहण एवं भुगतान, वनाग्नि सुरक्षा, अतिक्रमण नियंत्रण, नियमित वन गश्त, जल गंगा संवर्धन, प्राकृतिक झिरियों के पुनर्जीवन, शीतल मुक्तिधाम, जैव विविधता पौधारोपण, गिद्ध संरक्षण, कार्यालयीन कार्यों के उत्कृष्ट संपादन एवं सर्प रेस्क्यू सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट कार्य-संस्कृति को मिलेगा प्रोत्साहन
दक्षिण पन्ना वन विभाग ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी एवं कार्यालयीन अमले, वन समितियों तथा स्थानीय सहयोगियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उन्हें प्रोत्साहित करना और वन संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देना है।
विभाग के अनुसार मैदानी अमले के समर्पण और स्थानीय सहयोग से वन सुरक्षा, जैव विविधता संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के कार्यों को और गति मिलेगी।
रिपोर्ट: राकेश कुमार शर्मा