रक्षा मंत्री से जबलपुर में डिफेंस क्लस्टर की मांग उठाई गई- महाकोशल चेम्बर

जबलपुर। महाकौशल चेंबर ने जबलपुर में डिफेंस क्लस्टर की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मांग की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जबलपुर प्रवास के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व मंत्री राकेश सिंह के सानिध्य में चेम्बर प्रतिनिधियों से हुई सौजन्य भेंट में जबलपुर स्थित सुरक्षा संस्थानों व मध्य कमान सेना के मुख्यालय के परिपेक्ष्य में डिफेंस क्लस्टर की स्थापना की मांग की गई। रक्षा मंत्री ने डिफेंस क्लस्टर के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्देश दिया।

स्थानीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों से खरीदी की मांग

चेम्बर मानसेवी मंत्री अखिल मिश्र द्वारा दी गई जानकारी अनुसार केंद्रीय रक्षा मंत्री के जबलपुर प्रवास के अवसर पर जबलपुर के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में जबलपुर स्थित सुरक्षा संस्थानों की सकारात्मक भूमिका हेतु निवेदन पत्र प्रेषित करते हुए भारत सरकार की MSME नीति के तहत 20% से 25% खरीदी स्थानीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों द्वारा किये जाने का निर्देश प्रदान किये जाने का आग्रह किया गया है।

जिसके तहत सुरक्षा संस्थानों को मुख्यत: व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर द्वारा निर्मित वाहनों के कलपुर्जों की आपूर्ति सहायक एवं स्थानीय सूक्ष्म, लघु उद्योगों से किये जाने के संबंध में युक्तियुक्त कार्यवाही एवं निर्देश प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे उपस्थित

प्रतिनिधिमंडल में चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता, शंकर नागदेव, अखिल मिश्र एवं राजेन्द्र सूद उपस्थित रहे।

Back to top button