
पटना। बिहार में बुधवार 15 अक्टूबर को दो हाइप्रोफाइल नामांकन दाखिल हुआ। राघोपुर से राजद नेता तेजस्वी यादव ने व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लखीसराय से नामांकन दाखिल किया। वहीं जेडीयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। अभी तक महागठबंधन का सीट शेयरिंग तय नहीं हुआ है लेकिन तेजस्वी यादव ने नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं महागठबंधन में सीट की शेयरिंग को लेकर कांग्रेस की 9 घंटे बैठक चली। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने 42 उम्मीदवार तय कर लिए हैं। कांग्रेस पटना में प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।
एक सीट से ही चुनाव लड़ेंगे
नामांकन दाखिल करने के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि वे केवल राघोपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके बारे में यह फैलाया गया था कि वे दो सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन ऐसा नहीं है। मैं केवल एक ही सीट राघोपुर से चुनाव लड़ूंगा। मुझे राघोपुर की जनता पर पुरा विश्वास है कि वह मेरा साथ देगी। वैसे भी महागठबंधन 243 सीट पर चुनाव लड़ रहा है तो मैं भी 243 सीट पर चुनाव लड़ रहा हूं।
एनडीए में सेवा, मेवा की लड़ाई नहीं
विजय सिन्हा ने लखीसराय से नामांकन भरने के पहले मंदिर में जाकर पूजन किया। नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद थीं। विजय सिन्हा ने कहा कि एनडीए में सेवा का भाव है यहां मेवा की लड़ाई नहीं है।
जेडीयू की पहली सूची जारी
जेडीयू ने 57 उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी कर दी है।
बीजेपी की दूसरी सूची जारी
बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। अलीनगर से मैथिली ठाकुर को टिकट दिया है। उन्होंने एक दिन पहले ही बीजेपी ज्वॉइन किया है।बक्सर से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट दिया है। वे जनसुराज पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।