
अभिनेता “ही मैन” धर्मेंद्र नहीं रहे। उनका 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया, अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। वे लंबे समय से बीमार थे। अंतिम संस्कार में पारिवारिक सदस्य सनी देओल, बॉबी देओल, हेमामालिनी, ईशा देओल के अलावा अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमीर खान, दीपिका पाडुकोन, रणवीर सिंह, पूनम ढिल्लन, सायराबानो व फिल्म इंडस्ट्री की अन्य हस्तियां मौजूद रहे। वे 6 दशक तक फिल्मों में सक्रिय रहे।
अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सांसद राहुल गांधी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनीस ने दुख जताया।

डायलॉग, किरदार हिट
धर्मेंद्र ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। जहां उन्होंने शोले जैसी एक्शन फिल्में की वहीं सत्त्यकाम जैसी गंभीर फिल्म भी की। वे हर रोल में फिट हो जाते थे। शोले में उनकी वीरु की भूमिका को कोई भूल नहीं सकता। शोले में जय और वीरु का रोल इस कदर हिट हुआ कि आज भी लोग दोस्ती के लिए जय और वीरु की मिसाल देते हैं। अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्मों के किरदार और डायलॉग काफी पसंद किए हिट रहे। शोले फिल्म के डायलॉग लोगों को जुबानी याद हैं।
संघर्ष किया, हार नहीं मानी
धर्मेंद्र के पिता उनको प्रोफेसर बनाना चाहते थे लेकिन वे फिल्मों में आना चाहते थे। उन्होंने फिल्मों में काम करने काफी संघर्ष किया। संघर्ष के दिनों में चने खाकर पेट भरा। उनका अभिनय मौलिक था कहीं से ट्रेनिंग नहीं ली थी। धर्मेंद्र ने 2004 में बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ा और जीते। अभिनेता धर्मेंद्र को 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
शोले की बाइक गोवा में
शोले में जय और वीरु जिस बाइक में दिखे थे वह बाइक गोवा में रखी गई है। फैंस उसे देखने आते हैं और शोले फिल्म को याद करते हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे
धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर पिछले कुछ सालों से काफी एक्टिव थे। वे अपने फैंस से जुड़ा रहने के लिए अपनी रील बनाकर डालते और शुरुआत में ही कहते “दोस्तों कैसे हो, मैं आज शेर सुना रहा हूं”। फैंस उनको सोशल मीडिया पर देखना पसंद करते रहे।
फैंस की आंखें नम
धर्मेंद्र की याद में उनके फैंस दुखी हैं। वे नम आंखों से अपना दुख बयां कर रहे हैं। धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा में वे शामिल होना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसका भी उनको दुख है।