साकेत वासी जगतगुरु श्रीश्याम देवाचार्य जी का पावन जन्मोत्सव पर सहस्त्रार्चन महाभिषेक

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर को धर्मधानी के साथ सनातन संस्कृति और संस्कारों से पल्लवित-पुष्पित कर संपूर्ण जगत में नरसिंह मंदिर गीता धाम और श्री नर्मदा गौ कुंभ से नया इतिहास रचने वाले पूज्य गुरुदेव भगवान साकेतवासी अनन्त श्री विभूषित श्रीमद् जगद्गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर पूज्य डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज का पावन जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

श्री नृसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज में हुए धार्मिक आयोजन

पावन जन्मोत्सव श्री नृसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज में श्रीमद् जगद्गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर पूज्य डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज, स्वामी डॉ. मुकुंद दास जी महाराज, प्रकाशानंद, मनीषादास, राजेशदास के पावन सानिध्य एवं पूज्य संतों व भक्तों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

 

गुरु चरण पादुका पूजन एवं संतों का आशीर्वचन

कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गुरु चरण पादुका पूजन, अर्चन, पुष्पांजलि, भावांजलि, प्रणमांजलि, पूज्य संतों का आशीर्वचन उद्बोधन तथा महाआरती पश्चात् प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया।

श्री विग्रह पादुका का सहस्त्रार्चन एवं महाभिषेक

महाराज जी के श्री विग्रह पादुका का सहस्त्रार्चन एवं महाभिषेक महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, डॉ. दीपक बहरानी, श्री अशोक मनोध्याय, गुलशन मखीजा, लकी भाटिया, रमेश शर्मा, राममूर्ति मिश्रा, प्रवेश खेड़ा, शरद काबरा, विष्णु पटेल, गीता पांडे, नीता चावला, प्रतिभा विध्येश भापकर, मोनिका पुष्पेन्द्र सिंह, मनोज नारंग, इंदु प्यासी, संदीप मिश्रा, राजेंद्र प्यासी, जगदीश साहू, मनोज शर्मा, लोकराम कोरी, राजेंद्र यादव, संजय पटेल एवं श्री सनातन धर्म महासभा नृसिंह मंदिर गीताधाम परिवार द्वारा किया गया।

गुरु विग्रह में अनुभूत होती है दिव्य चेतना

गुरु विग्रह में दिव्य चेतना और आलौकिक ऊर्जा का अनुभव होता है। जगतगुरु स्वामी श्री श्याम देवाचार्य जी महाराज ने संस्कारधानी जबलपुर में चेतना का जागरण किया। अकिंचन भक्त को भी राष्ट्र और धर्म ध्वजा को उठवाकर नेतृत्व की क्षमताओं का सृजन महाराज जी के आशीर्वाद से ही हुआ है। नरसिंह मंदिर गीता धाम से सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार हुआ और विश्व में जबलपुर को धर्मधानी बनाया।

Back to top button