रक्षा बंधन पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री का तोहफा, खातों में पहुंची 1750 रुपये की राशि

भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए मप्र सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी की। यह किस्त रक्षा बंधन पर तोहफे के रूप में दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,750 रुपये की राशि अंतरित की। सरकार की ओर से यह राशि लाड़ली बहना योजना के तहत दी गई, जिसमें नियमित मासिक सहायता 1500 रुपये की जगह रक्षा बंधन के अवसर पर 1750 रुपए की राशि खाते में ट्रांसफर की गई।

रक्षा बंधन का तोहफा

मप्र की करीब 1.25 करोड़ हितग्राही लाड़ली बहनों के खाते 2148.30 करोड़ की राशि रक्षा बंधन के तोहफे के रूप में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्रांसफर की। मैहर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अन्य विकासशील योजनाओं का लोकार्पण किया।

बिना बिचौलिए खातों में पहुंची राशि

रक्षाबंधन के मौके पर सरकार की इस पहल को महिला हितग्राहियों के लिए विशेष तोहफे के रूप में देखा जा रहा है। राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से पात्र महिलाओं को इसका लाभ बिना किसी बिचौलिए के मिलने की व्यवस्था की गई है। खाते में राशि जमा होने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने मोबाइल संदेश और बैंकिंग माध्यमों से भुगतान की जानकारी प्राप्त की।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार की योजनाओं को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाना है, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के साथ परिवार से जुड़े छोटे-बड़े खर्चों में भी योगदान दे सकें।

त्योहार की तैयारियों में मिलेगी आर्थिक मदद

रक्षा बंधन पर मिलने वाली अतिरिक्त राशि से महिलाओं को त्योहार की तैयारियों में भी आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन में कपड़े, मिठाई, घरेलू जरूरतों और अन्य खर्चों के लिए महिलाएं इस राशि का उपयोग कर सकती हैं।

लाड़ली बहना योजना से नियमित आर्थिक सहायता

सरकार के मुताबिक लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। समय-समय पर विशेष अवसरों पर अतिरिक्त सहायता देकर सरकार महिला हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दे रही है।

रक्षाबंधन के अवसर पर 1,750 रुपये की राशि खातों में पहुंचने से योजना की लाभार्थी महिलाओं में उत्साह देखा गया। प्रदेश में महिला केंद्रित योजनाओं को लेकर सरकार लगातार अपनी नीतियों को आगे बढ़ा रही है और लाड़ली बहना योजना इसी दिशा में प्रमुख योजनाओं में शामिल है।

Back to top button