रांझी लोक महोत्सव में बाल कलाकारों ने प्रस्तुत किया भारतीय लोक संस्कृति का रंगारंग चित्रण

जबलपुर। रांझी लोक महोत्सव में बाल कलाकारों ने भारतीय लोक संस्कृति का मनमोहक चित्रण प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कदम संस्था द्वारा विगत 31 वर्षों से आर्थिक रूप से असक्षम बच्चों को लोक संस्कृति से जोड़ने और उन्हें विभिन्न कलाओं में निपुण बनाने के उद्देश्य से निशुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाता रहा है।

इसी क्रम में इस वर्ष रांझी स्थित संदीपनी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में 25 दिवसीय निशुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को योगा, एरोबिक्स, लोक नृत्य, अभिनय, संगीत, स्पोकन इंग्लिश और फाइन आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया गया। 14 जून को गीतायान प्रेक्षागृह एवं एफटीआई खमरिया में आयोजित रांझी लोक महोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अरुण दुबे, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह, कदम संस्था के संस्थापक योगेश गनौरे, केंट पार्षद राजीत यादव, आईटी पार्क डायरेक्टर राजेश गुप्ता, कदम समन्वयक राजीव चतुर्वेदी सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

मंचासीन अतिथियों का स्वागत कदम सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों द्वारा पौधा भेंट कर किया गया। इस अवसर पर खमरिया सेवा समिति ब्लड डोनेशन टीम का भी सम्मान किया गया।

लोक संस्कृति से सजी शानदार प्रस्तुतियां

मंच पर बच्चों ने सरस्वती वंदना, कठपुतली नृत्य, प्रार्थना गीत, कदम गीत, छत्तीसगढ़ी, बधाई, पंजाबी, उत्तराखंडी, अहीर लोक नृत्य सहित अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने भारतीय लोक संस्कृति की विविधता और समृद्धि को जीवंत कर दिया।

अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान अरुण दुबे ने कहा कि रांझी क्षेत्र में लोक संस्कृति का यह कारवां वर्षों से जारी है और बच्चों की भूमिका इसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। वहीं सोहन सिंह ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को संस्कारित और सकारात्मक ऊर्जा से भरते हैं।

कार्यक्रम का संचालन कृष्णकांत दीक्षित द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रियांशु दीवान ने किया।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में विनोद कोरी, जिनेंद्र बसारी, सुरेंद्र चौधरी, प्रवीण विनोदिया, आकाश चौरसिया, धर्मेंद्र गौतम, रोहित शर्मा, गुरुकांत दीक्षित, नीता दीक्षित, संगीता पंडित, मीनू खत्री, नूतन शाह, प्रीति रानी, विनीता सिंह, वेदिका कुशवाहा, माही मिश्रा, सिमरन कनौजिया, शिरीन बानो, आयुष दुबे, विशाल कदम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Back to top button