
जबलपुर। जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती गर्मी अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। अप्रैल माह में ही तापमान जिस स्तर पर पहुंच रहा है वह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एक और सरकार लू से बचाव के लिए दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह देती है वहीं दूसरी ओर स्कूलों का संचालन जारी रखती है। यह विरोधाभासी स्थिति पैदा कर रहा है।
बच्चों के स्वास्थ्य पर बढ़ता खतरा
अल्पसंख्यक कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता सरदार दलबीर सिंह जस्सल, सुमन कुमार जैन ने जारी एक बयान में कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण, शहरी और मध्यम वर्ग के विद्यार्थी जो पैदल या साइकिल से लंबी दूरी तय करते हैं वह सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।
स्कूल समय में बदलाव पर्याप्त नहीं
कांग्रेस नेताओं ने मध्य प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से यह मांग की है कि केवल स्कूल का समय दोपहर 12:00 बजे तक सीमित करना पर्याप्त समाधान नहीं है क्योंकि घर पहुंचने में बच्चों को कई बार दोपहर की तेज धूप का सामना करना पड़ता है, इससे लू लगने थकावट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
1 जुलाई से सत्र शुरू करने की मांग
ऐसी परिस्थितियों में राज्य सरकारों को व्यावहारिक और संवेदनशील निर्णय लेने की आवश्यकता है। यदि शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 जुलाई से की जाए तो बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है साथ ही यह कदम उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी लाभकारी होगा।
कई नेताओं ने किया समर्थन
कांग्रेस नेता सरदार दलवीर सिंह जस्सल, सुमन कुमार जैन, श्रीमती बलविंदर वर्मा, शाकिर कुरैशी, एडवोकेट अयाज खान, हाजी मुईन खान, एडवोकेट आसिफ खान, एडवोकेट अल्बर्ट एंथोनी, अशोक मंसूरी, ताहिर खोकर, राजकुमार जैन, मामाजी राजेंद्र जैन, बंधु नेक राम पटेल, अतुल जोसफ, डॉक्टर चंद्रेश जैन, डॉक्टर महेंद्र जैन, अमित जैन, युवा निर्मल चंद जैन, मार्को बाबा, अशोक यादव, जितेंद्र यादव, श्याम सोलंकी, अनिल गुप्ता, सचिन जैन, शिवकुमार सोनी, नरेश साहू, सुभाष पटेल, हाजी हामिद खान, मोहम्मद असलम, डॉक्टर अलीम मंसूरी, मकसूद मंसूरी, अब्दुल रहमान मलिक, अभिमन्यु शर्मा, दिलावर खान, रिंकू कुशवाहा, सुखेंद्र सिंह लोधी, अनुराग शुक्ला, ऐश्वर्य ठाकुर, सफी खान, युग लोधी, अरविंद पंडा, सौरभ विश्वकर्मा आदि ने पूरे प्रदेश में बढ़ती गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से प्रारंभ किए जाने की मांग की है।