शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, विधायक सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

गैसाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर माध्यमिक शाला अदनवारा एवं हाई सेकेंडरी स्कूल गैसाबाद में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संकुल क्षेत्र के शिक्षकों का सम्मान कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में हटा विधायक उमा देवी खटीक, मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल, सरपंच ललिता अहिरवार, सरपंच जुगलकिशोर पटेल, जितेंद्र चौरसिया, रणधीर दाहिया एवं मुकेश पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बी.एल. बिदौलिया एवं शाला प्राचार्य संतोष तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। अतिथियों ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रिपोर्ट: जिमी नगरिया

Back to top button