
जबलपुर। मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ और प्रदेश महासचिव देवीलाल सोनी आगर को ऑल इंडिया जैम्स & ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर संगठन के सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया। इसके अलावा सभी व्यापारियों और संगठन ने इस उपलब्धि के लिए दोनों को बधाई दी।
व्यापारियों के हित में किए उत्कृष्ट कार्य
ऑल इंडिया जैम्स & ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) द्वारा मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ जबलपुर एवं प्रदेश महासचिव देवीलाल सोनी आगर को संगठन के माध्यम से मप्र के सराफा व्यापारियों के हित में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की वजह से 16 सितंबर 2025 को जियो वर्ल्ड में आल इंडिया जैम्स एंड ज्वैलरी के चेयरमैन राजेश रोकड़े नागपुर वाइस चेयरमैन संयम मेहरा द्वारा सम्मानित किया गया।

ज्वैलरी एक्सपो का आयोजन मुंबई में
ऑल इंडिया जैम्स एंड ज्वैलरी के द्वारा मुंबई में चार दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। ज्वैलरी एक्सपो 15 से 19 सितंबर 2025 को आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मुख्य अतिथि थे।
सीएम को सम्सयाओं से कराया अवगत
सराफा संगठनों ने सराफा व्यवसाय से संबंधित समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। सीएम ने सभी सम्स्याओं को सुना और उनके निदान का आश्वासन दिया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देशभर से सराफा व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। इसके साथ ही देशभर से प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी उपस्थित रहे।