पहली बार अब MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS डॉक्टर भी बन सकेंगे फूड सेफ्टी ऑफीसर

मप्र लोकसेवा आयोग ने जारी किया विज्ञापन

भोपाल। आयुष डॉक्टरों की मांग पर अब एमबीबीएस, बीडीएस,बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, सिद्धा,सोवा- रिग्पा डॉक्टर्स भी एमपी पीएससी यानी मप्र लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी – फूड सेफ्टी ऑफीसर बन सकेंगे।

आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश पाण्डेय ने बताया कि इस आवेदन के पूर्व केवल खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी, जैव प्रौद्योगिकी, तेल प्रौद्योगिकी, कृषि विज्ञान,पशु विज्ञान, जैवरसायन विज्ञान, सूक्ष्मजीवविज्ञान, रसायन विज्ञान मेडिसिन में स्नातक , स्नातकोत्तर, डॉक्टरेड अथवा केंद्रीय सरकार के पूर्व अनुमोदन से खाद्य प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित कोई अन्य समतुल्य या समकक्ष आर्हता वाले व्यक्ति ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनते थे परंतु अब नवीन आर्हतायें शामिल करने से चिकित्सकगण प्रसन्न हैं।

डॉ राकेश पांडेय का कहना है कि लंबे समय से हमारी मांग को सरकार द्वारा मान लिये जाने से प्रदेश के एक लाख योग्य आयुष डॉक्टर्स भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। राज्य व केंद्र सरकार के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं।