
जबलपुर। यात्रियों को दीपावली और छठ पूजा पर यात्रा में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पमरे ने यात्रियों की सुविधा के लिए छह स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है। इन स्पेशल ट्रेन में पांच ट्रेनें जबलपुर से होकर गुजरेंगी।
ये हैं ट्रेनें-
जबलपुर से दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 नवंबर तक संचालित रहेगी। जबलपुर दानापुर जबलपुर ट्रेन साप्ताहिक ट्रेन का छह नवंबर तक संचालित रहेगी। यह ट्रेन सतना, प्रयागराज, छिक्की, मिर्जापुर, बक्सर, आरा जाएगी। रीवा कमलापति दानापुर ट्रेन- साप्ताहिक ट्रेन दो नवंबर तक इसका संचालन होगा। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, छिक्की, मिर्जापुर, आरा होकर चलेगी।
रीवा- हड़पसर- रीवा ट्रेन – यह ट्रेन 26 अक्टूबर को रीवा से हड़पसर और वापसी में हड़पसर से चलेगी। रीवा- डॉ आंबेडकर नगर – रीवा- यह ट्रेन 26 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रानी कमलापति , भोपाल, सीहोर, सुजालपुर, देवास, इंदौर तक चलेगी। सोगरिया-दानापुर ट्रेन यह ट्रेन तीन नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन गुना, सागरर, कटनी, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक चलेगी। रीवा- रानी कमलापति ट्रेन – यह ट्रेन एक नवंबर तक हर शनिवार को चलेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस
जबलपुर से होकर एक नई ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द ही जबलपुर से गुजरेगी। इसकी घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से चिर्लापल्ली के बीच चलाई जाएगी। इस ट्रेन के चलने से जबलपुर व आसपास के क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी स्टेशन इसमें शामिल रहेंगे।