
नरसिंह मंदिर में आयोजित वृहद समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म महासभा में सभी लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सेवा करते हैं। परमात्मा और माता-पिता के आशीर्वाद से युवाओं को संगठित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।
अच्छे कार्य से यश और कीर्ति मिलती है
स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति अच्छा कार्य करता है, उसे यश, कीर्ति और नाम प्राप्त होता है। सभी लोग अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार कार्य करते हैं, लेकिन परमात्मा के आशीर्वाद से ही कार्यों को सफल बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि भगवान के प्राकट्य से व्यक्ति के घर और आसपास के वातावरण में आनंदोत्सव का माहौल बनता है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
जन्माष्टमी कार्यक्रमों की समीक्षा और सहयोग के लिए आभार
समीक्षा बैठक के दौरान श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्याय, गुलशन मखीजा, लकी भाटिया, संदीप जैन, अंजू भार्गव, कविता दुबे और सोनल सेठी ने सभी सहयोगी मंदिरों एवं संस्थाओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
उन्होंने जन्माष्टमी शोभायात्रा के नौ दिवसीय कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, मंदिरों, संस्थाओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्मान समारोह में विभिन्न पदाधिकारियों ने रखे विचार
सम्मान समारोह एवं समीक्षा बैठक में लेखराज सिंह मुन्ना भैया, विश्व हिंदू परिषद के प्रदीप गुप्ता, मुन्ना पांडे, पंकज श्रीवास्त्री, आलोक पाठक, मनोज शर्मा, राजेश कुमार सेठी, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, जगदीश साहू, जितिन नारंग, राजेन्द्र प्यासी, पवन पांडे, मनोज सेठ, लोकराम कोरी, संजय पटेल, विध्येश भापकर, भोला सोनकर, मनीष पोपली, रत्नेश मिश्रा, ठाडेश्वर महावर, गीता पांडे, मीरा दुबे, गीता साहू, सुधा शर्मा और राज चोपड़ा ने भी अपने विचार रखे।
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान नरसिंह के भोग एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।
प्रवेश खेड़ा और विष्णु पटेल ने किया संचालन
समीक्षा बैठक का संचालन प्रवेश खेड़ा एवं विष्णु पटेल ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विध्येश भापकर
सनातन धर्म महासभा, जबलपुर