श्री नृसिंह मंदिर सिद्धघाट शहपुरा में 22 को भव्य विमानोत्सव

जबलपुर। श्री नृसिंह मंदिर सिद्धघाट, कुलोन, शहपुरा में मंगलवार, 22 सितंबर को श्री विमानोत्सव का भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्रीमद् जगद्गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर पूज्य डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित है।

सुबह सहस्त्रार्चन और अभिषेक, दोपहर में निकलेगी विमान यात्रा

विमानोत्सव में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सहस्त्रार्चन, पूजन-अर्चन एवं अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से विशाल विमान यात्रा एवं जल विहार का आयोजन होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान के विमान को भव्य स्वरूप में सजाकर यात्रा निकाली जाएगी। डोल ग्यारस में शहपुरा, कुलौन, छरपट, बरबटी, भिटौनी, पाटन, भेड़ाघाट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त भगवान नरसिंह, श्रीहरि विष्णु के प्राचीन विग्रह डोल भक्त जनों के कंधे पर क्षेत्र में भ्रमण करेंगे।

बैंड-बाजा, धमाल और हरिनाम संकीर्तन रहेगा आकर्षण

विमानोत्सव में बैंड बाजा, धमाल, हरिनाम संकीर्तन मंडल सहित प्रहसन करती नाट्य मंडली रहेगी।

श्रद्धालुओं में उत्साह, आयोजन में शामिल होने का आग्रह

विमानोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। इस पावन अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर सिद्धघाट भक्त परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में उपस्थित होकर भगवान के दर्शन एवं धार्मिक कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।

स्थान: श्री नृसिंह मंदिर, सिद्धघाट, कुलोन, शाहपुरा, जबलपुर।