
जबलपुर। शारीरिक दुर्बलता दूर करने के लिए पोषक तत्वों को प्रतिदिन के भोजन में शामिल करना चाहिए। भोजन की थाली में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, फायबर का समावेश होना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य और शारीरिक रूप से सबल बनने के लिए दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित रूप से संपादित करना है।
ऐसीटिक खान-पान से दूरी बनाना चाहिए, साफ-स्वच्छ पानी पीना चाहिए। शारीरिक-मानसिक रूप से अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन भर निरोगी काया और मन को प्रसन्न रखता है। उक्त उद्गार श्रीमती प्रतिभा भापकर ने चेरीताल वार्ड में खिन्नी मोहल्ला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण माह के अंतर्गत पोषक तत्वों के प्रति जागरूक करने आयोजित कार्यक्रम में कहे।
पोषण माह अभियान के तहत जन-जन में जागरूकता
पोषण माह अभियान के अंतर्गत जन-जन में जागरूकता लाने के लिए पार्षद प्रतिभा भापकर, परियोजना अधिकारी रीतेश दुबे, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर खुशबू ठाकुर, सविता अग्रवाल, पूजा चौरसिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता अहिरवार, पूजा चौधरी, शशि चौधरी, मोनिका क्षत्रिय, कमला ठाकुर सहित क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।