नरसिंहपुर के ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर में श्रद्धालुओं का मेला

नरसिंहपुर। भगवान नृसिंह की जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन भगवान की शरण में प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल व स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने आराध्य से आशीर्वाद लिया। पूजन-अनुष्ठान किया।
रविवार को ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर में सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। पूजा पाठ भजन कीर्तन चलते रहे। दिनभर भंडारा चलता रहा। शाम के समय पूजा एवं महाआरती के बाद सांस्कृतिक और भजन कीर्तन लोकगीत हुए। इसके पूर्व सुबह रामधुन निकली गई। इसके बाद भगवान का अभिषेक किया गया।

शाम को वाहन रैली निकाली गई। जिसमें भगवान नृसिंह की विशाल प्रतिमा को एक वाहन में विराजित किया गया। इस रैली का अनेक स्थानों पर स्वागत सत्कार किया गया। रैली के बाद देर शाम धूमधाम से महाआरती की गई। रविवार को सुबह से भगवान नृसिंह के मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह प्रभात फेरी निकालकर कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। जाट युवा माेर्चा, श्री देव नृसिंह मंदिर ट्रस्ट के आह्वान पर नगर के कई धारि्मक,सामाजिक संगठनों की भागीदारी में विविध कार्यक्रम किए गए।

Back to top button