जबलपुर में आम आदमी पार्टी ने मंत्री विजय शाह का किया पुतला दहन

जबलपुर। जब भारतीय सेना सीमाओं पर अपने प्राणों की बाज़ी लगाकर देश की रक्षा कर रही है,तब मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री सेना का अपमान करने से भी नहीं चूक रहे हैं।
राज्य के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में शर्मनाक टिप्पणी की। यह अपमान भारतीय सेना और भारत की जाबांज बेटियों का अपमान है।
कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारत का नेतृत्व किया।
उनके लिए ऐसे अपमानजनक शब्द बोलना क्या देश द्रोह नहीं है?
इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आदिशंकराचार्य चौक, छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर जबलपुर में मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री रामकिशोर शिवहरे, जिला अध्यक्ष रीतेश सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा, जिला सचिव आदेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष दिनकर शुक्ला, पंचम झा, विधानसभा प्रभारी मनोहर जाटव, चंद्रभान विश्वकर्मा, नवल सोनकर, हरप्रीत सिंह, मनोज सैनी, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, अमरेश पटेल, वसीमुद्दीन, डॉ राजू विश्वकर्मा, भूपेंद्र दुबे, मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रशांत चौकसे सहित सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Back to top button