
मास्को/यूक्रेन। शांति वार्ता के पहले यूक्रेन ने रूस पर बड़ा हमला कर दिया। यूक्रेन ने रूस में करीब 4300 किमी भीतर जाकर ड्रोन से एयरबेस अड्डों पर हमला किया। ड्रोन को ट्रकों के जरिए रूस के अंदर ले जाया गया। ये ड्रोन आधुनिक तकनीक से लैस थे। इनसे ही एयर बेस पर हमला किया। जानकारी के अनुसार करीब 4 एयर बेस पर हमले किए गए। इस हमले के जवाब में रूस ने भी यूक्रेन के कई शहरों पर हमला किया।
पहले से थी तैयारी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे अच्छा रिजल्ट बताया। इसकी तैयारी करीब 18 माह से चल रही थी।
सैटेलाइट से नियंत्रित ड्रोन
यूक्रेन के ड्रोन सैटेलाइट से नियंत्रित थे। जिस कंटेनर में ड्रोन को रूस ले जाया गया था उसे भी नष्ट कर दिया गया। यूक्रेन ने रूस के जिन विमानों को निशाना बनाया वे विमान बैलेस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला करने में सक्षम थे। पूर्व में यूक्रेन पर इनसे हमला किया गया था। वहीं यह भी खबर है कि रूस ने यूक्रेन के सेना के ट्रेनिंग सेंटर पर मिसाइल हमला किया, जिससे यूक्रेन के थल सेना प्रमुख मेजर जनरल मिखाइलो ड्रेपेती ने इस्तीफा दे दिया।
पृष्ठभूमि में पुरानी
वैसे तो रूस और यूक्रेन के बीच तनाव 2021-22 से लगातार है। फरवरी 2022 में रूसी सेना ने यूक्रेन पर आक्रमण किया। यह फिर थमा नहीं दोनों ही देश एक दूसरे पर समय समय पर आक्रमण करते आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध रोकने मध्यस्थता की लेकिन बात नहीं बनी।