
सतना। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंगड़ा घोड़े बयान को लेकर सतना से बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने मीडिया को पत्र लिखकर इसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का अपमान बताया। मालूम हो कि राहुल गांधी ने भोपाल में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में कार्यक्रम में कहा था कि कांग्रेस में तीन तरह के घोड़े हैं, रेस के घोड़े, शादी के घोड़े और लंगड़ा घोड़ा। राहुल गांधी का यह बयान काफी सुर्खियों में है। इसी बयान को लेकर सतना सांसद गणेश सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि यह घोड़े वाला बयान क्या कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का अपमान नहीं है। लंगड़ा घोड़ा कहना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का अपमान है। उन्होंने पत्र में कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं का नाम लिखकर कहा कि यह राहुल गांधी से सवाल किया कि ये किस श्रेणी में आते हैं।
रिपोर्ट: फिराेेज बागी