
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना केस तेजी से रिकवर हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 309 से अधिक केस मिले हैं लेकिन 929 केस रिकवर भी हुए।
जबलपुर में मरीज की हालत ठीक
मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद जबलपुर में भी कोरोना का मरीज सोमवार को मिला था। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उसे भर्ती किया गया जहां मरीज की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब उसकी हालत ठीक है।
कोरोना से बचने जागरूकता जरूरी
कोरोना का जो वेरिएंट एक्टिव है वह खतरनाक नहीं है लेकिन जागरूकता जरूरी है क्योंकि यह तेजी से फैलता है।
देश में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या अब तक 7121हो गई है। देश में केरल और उसके बाद गुजरात में सक्रिय मामलों की संख्या अधिक है। केरल में 2223, गुजरात में 1223, दिल्ली में 757,बंगाल में 747 मरीज अब तक मिले हैं।
भीड़ से बचें
लोग भीड़ वाले इलाकों में मास्क लगाकर जाएं। दूरी बनाकर रखें। बुखार, सर्दी होने पर तुरंत जांच कराएं।
ये वेरिएंट सक्रिय
भारत में LF.7,XFG,JN.1,NB.1.8.1 सीरीज के वेरिएंट की सीक्वेंसी की गई है। इनको बहुत गंभीर नहीं माना जाता। JN.1 ओमिक्रॉन के BA.2.86 का एक स्ट्रेन है। यह बहुत गंभीर नहीं है लेकिन तेजी से फैलता है। इसके कारण मरीज को बुखार, सूखी खांसी, सिरदर्द, स्वाद न आना, गंध नहीं आती है। प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।
जबलपुर में स्थिति ठीक
मप्र में इंदौर के बाद जबलपुर में अभी तक एक ही मरीज दो दिन पहले मिला था। वह मरीज ठीक है। मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा का कहना है कि 80 वर्षीय वृद्ध को कार्डिएक प्रॉब्लम को लेकर भर्ती किया गया था। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया था उनकी हालत ठीक है। कोरोना से निपटने मेडिकल में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था है।