
जबलपुर। राहुल गांधी के जन्म दिवस पर जबलपुर कांग्रेस ने राहुल गांधी की फोटो पर खून से तिलक किया। जिसकी चर्चा रही।
मधुमेह टेस्टिंग पिन का उपयोग
शहर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने मधुमेह टेस्ट करने वाली पिन का वितरण कांग्रेसियों में किया। कार्यक्रम शाम को डॉ राजेंद प्रसाद चौक पर हुआ। करीब दो दर्जन कांग्रेसियों ने उंगलियों में पिन चुभोकर खून से राहुल गांधी की फोटो पर तिलक किया। इसके पहले सुबह भंवरताल पार्क में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, व्यापारी संगठन, शिक्षाविद् और शहर के गणमान्य नागरिक के अलावा इस कार्यक्रम में सौरभ नाटी शर्मा, दिनेश यादव, संजय यादव, विनय सक्सेना, चिंटू चौकसे, अमरीश मिश्रा, रामदास यादव,संतोष पांडा, अयोध्या तिवारी, अभिषेक यादव,अनुपम जैन, वकील अंसारी, गुड्डू तामसेतवार, गुड्डू नवी, अनुराग गढ़वाल, विजय रजक, राजेश सोनकर, सतीश तिवारी, सलिल चौकसे, विक्रम सिंह, प्रशांत मिश्रा, सोनू दुबे, रज्जू सराफ, रितेश अग्रवाल, रितेश बंटी गुप्ता झल्ले लाल जैन, अशरफ मंसूरी, टीकाराम कोस्टा,राजेंद्र पिल्ले, रिजवान अली,समर्थ अवस्थी,प्रतीक चौकसे, मनीष पटेल, राकेश सैनी, दिलीप साहू नेम सिंह हुकुम चंद जैन,जग्गू जैन,राजकुमार सोनी,अजय रावत, विष्णु विनोदिया,सोनू कुकरेले,प्रहलाद गोस्वामी राजेश चौबे ,अमित पांडे,अभिषेक तिवारी , मो. असलम, शुभम यादव, बादल पंजवानी, अमित सोनकर, राहुल रजक, राहुल बघेल,उमेश पटेल, संजू ठाकुर, अक्षय विनोदिया, अनुज श्रीवास्तव, इमरान हुसैन, विक्रम ठाकुर उमेश पटेल ,महेश मिश्रा ,अनीता पटेल, इंदुमती, सिद्धांत जैन,सोनकर, अमित मिश्रा, सहित सैकड़ो कांग्रेस जन सम्मलित हुए।