
नईदिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार 20 अगस्त को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी पहले प्रस्तावक बने। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे।
जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी 21 अगस्त को भरेंगे नामांकन
उपराष्ट्रपति पद के विपक्ष के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी गुरूवार 21 अगस्त को नामांकन भरेंगे। मालूम होकि 21 अगस्त नामांकन भरने की अंतिम तारीख है।
वोटिंग एवं काउंटिंग 9 सितम्बर को
उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितम्बर को वोटिंग होगी और उसी दिन काउंटिंग होगी।
आंकड़ों पर एक नजर
एनडीए के लोकसभा में 293 वा राज्यसभा में 130 सदस्य हैं। इस तरह कुल 423 सदस्य हैं। वहीं इंडिया गठबंधन के लोकसभा में 249 वा राज्यसभा में 106 सदस्य हैं। इस तरह कुल 355 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 392 वोट चाहिए। संसद में कुल सदस्य 782 हैं।
दक्षिण वर्सेस दक्षिण
उपराष्ट्रपति चुनाव दक्षिण वर्सेस दक्षिण हो गया है। सीपी राधाकृष्णन का जन्म तिरूपुर तमिलनाडु में हुआ वहीं जस्टिस सुदर्शन बी रेड्डी का जन्म आंध्रप्रदेश अब तेलंगाना में हुआ। दोनों ही दक्षिण से संबंध रखते हैं। सीपी राधाकृष्णन 2004 से 2007 तक तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष थे। वे 2023 से 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहे। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। जस्टिस सुदर्शन बी रेड्डी 1995 में आंध्र हाईकोर्ट के जज रहे, 2005 में गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे। 2007 से 2011 तक सुप्रीम कोर्ट के जज रहे।
इसलिए चुनाव हो रहा है
चुनाव होने का कारण यह है कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पिछले माह इस्तीफा दे दिया था। इसके कारण चुनाव हो रहा है। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्ष भौचक्क रह गया था। यह सब इतनी तेजी से हुआ था कि विपक्ष समझ ही नहीं पाया कि ऐसा क्या हो गया कि धनखड़ को इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि उन्होंने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारण बताया था। धनखड़ ने 11 अगस्त 2022 को एम वैंकैया नायडू की जगह उपराष्ट्रपति का पद संभाला था। उनके कार्यकाल के अभी दो साल बाकी थे। लेकिन उन्होंने बीच में ही पद से इस्तीफा दे दिया।