बिहार चुनाव- बीजेपी ने 71 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी की, विधानसभा अध्‍यक्ष का टिकट कटा, 9 महिलाओं को टिकट

पटना। बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए 71 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी की। कई बड़े नाम पहली सूची में रिपीट किए गए हैं। कई मंत्रियों को रिपीट किया है। 6 वर्तमान मंत्रियों को टिकट दिया है। कुछ नाम काटे गए हैं। कई ऐसे नाम है जो पहली बार लड़ेंगे। बीजेपी ने जिन सीटों पर विवाद नहीं है उन पर टिकट फाइनल करके लिस्‍ट जारी कर दी है। अब 30 कैंडिडेट्स की लिस्‍ट बाकी है। बीजेपी ने बड़े चेहरे को रिटेन किया है। बीजेपी ने पहली लिस्‍ट में विनिंग कैंडिडेट्स के आधार पर टिकट दिया है। हर सीट के हिसाब से चयन किया है।

विधानसभा अध्‍यक्ष का नाम कटा

पटनासाहिब सीट से विधानसभा अध्‍यक्ष नंदकिशोर का टिकट कट गया है। वे सात बार के विधायक रहे हैं। नंदकिशोर की जगह पटनासहिब से रत्‍नेश कुशवाहा को टिकट दिया है। नंदकिशोर यादव का कहना है कि पार्टी से कोई नाराजगी नहीं, मैं पूरी तरह से संतुष्‍ट हूं। नई पीढ़ी का स्‍वागत है, बीजेपी ने मुझे बहुत कुछ दिया है।

कुछ मुख्‍य नाम जिनको टिकट मिला

बीजेपी ने तारापुर से सम्राट चौधरी, दनापुर से रामकृपाल यादव, बाघापुर से नितिन नवीन, मंगल पांडे को सिवान से, प्राणपुर से निशा सिंह, किशनगंज से स्‍वीटी सिंह, जमुई से श्रेयसी सिंह, रीघा से वैद्यनाथ प्रसाद, बेतिया से रेणु देवी, सीतमढ़ी से सुनील कुमार पिंटू, परिहार से गायत्री देवी, कटिहार से ताड़किशोर प्रसाद, लखीसराय विजय सिंहा, कोढ़ा से कविता सिंह, पूर्णिया से विजय कुमार खेमका को टिकट मिला। नीरज बबूल को छातापुर, हाजीपुर से अवधेश्‍ सिंह, दीघा से संजीव चौरसिया को टिकट दिया गया है। इसके अलावा अन्‍य उम्‍मीदवारों को मिलाकर कुल 71 उम्‍मीदवारों को टिकट दिया गया है। पहली लिस्‍ट में मुस्लिम उम्‍मीदवार को टिकट नहीं मिला है। पहली लिस्‍ट में 9 महिला कैंडिडेट्स को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने जातिगत समीकरणों को भी साधा है। बीजेपी ने 11 एक्‍स्‍ट्रीम बैकवर्ड से 17 ओबीसी वर्ग, 6 अनुसूचित जाति वर्ग से व युवाओं को मौका दिया।

Back to top button