
जबलपुर/सिहोरा। कांग्रेस संगठन अब कार्यकर्ताओं के बीच एकता और समन्वय का संदेश देने के लिए उत्सवों को साझा मंच बना रहा है। दीपावली के पावन अवसर पर सिहोरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “कलेवा पार्टी” का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 25 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 11 बजे मझगवां, सिहोरा में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एकजुटता और उत्साह का माहौल
कलेवा पार्टी के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दीपावली की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ उत्सव मनाया। समारोह में एकजुटता का संदेश देते हुए सभी ने साथ मिलकर पारंपरिक गीत गाए—“कलेवा साथ बांधकर लायें, तुम भी खाओ हम भी खाएं; सिहोरा के सिंघाड़ा चख कर खाएं।” इस पंक्ति ने पूरे कार्यक्रम का माहौल उल्लासमय बना दिया।

सिंघाड़ों संग मना पारंपरिक कलेवा
इस अनोखी “कलेवा पार्टी” में कार्यकर्ताओं ने सिहोरा की पहचान बन चुके स्वादिष्ट सिंघाड़ों का आनंद लिया और पारंपरिक मिलन के इस मौके को संगठन की एकजुटता को मजबूत करने का प्रतीक बताया।
वरिष्ठ नेताओं की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे — संजय यादव (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण), रजनीश सिंह (विधायक एवं संगठन प्रभारी, जबलपुर ग्रामीण), देवी सिंह चौहान (विधानसभा प्रभारी, सिहोरा विधानसभा) के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पदाधिकारी।
कार्यकर्ताओं ने कहा— ऐसे आयोजन से मिलती है नई ऊर्जा
इसके अलावा बिहारी पटेल (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा), भवानी साहू (अध्यक्ष, कुंडम ब्लॉक कांग्रेस), राजेश तिवारी (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), रूपेंद्र पटेल (पूर्व अध्यक्ष), नित्यरंजन खंपरिया (पूर्व विधायक), प्रकाश कुररिया, संदीप व्यवहार, पवन सोनी, जमुना मरावी, विपिन राय, मनीष सोनी, राजा पटेल, मंजू मिश्रा और राजकुमार पटेल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर ग्रामीण द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं ने दीपावली के इस अवसर को संगठन की एकता और शक्ति के उत्सव के रूप में मनाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से नई ऊर्जा मिलती है और वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त होता है।