दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की तृतीय कैबिनेट सभा का आयोजन भोपाल में 7 दिसम्बर को

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक

जबलपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की वर्ष 2025 की अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी की “तृतीय कैबिनेट सभा” का आयोजन आगामी 7 दिसम्बर (रविवार) 2025 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झाँझरी की अध्यक्षता में होगा आयोजन

फेडरेशन के मीडिया प्रभारी नितिन जैन के अनुसार यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर झाँझरी की अध्यक्षता में संपन्न होगी। इस बैठक में फेडरेशन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।

सभी रीजनल अध्यक्षों और सचिवों को भेजी गई सूचना

फेडरेशन के महासचिव विनय जैन ने एक आधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया कि इस बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, 14 रीजन के अध्यक्ष व सचिव तथा संपूर्ण भारतवर्ष के 360 ग्रुप्स के अध्यक्षों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सूचित किया गया है। संबंधित सभी अधिकारियों को यह सूचना व्यक्तिगत रूप से भी प्रेषित की गई है।

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण शीघ्र होगा जारी

कैबिनेट बैठक से संबंधित विस्तृत विवरण और कार्यक्रम की जानकारी शीघ्र ही आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। इससे पूर्व दो कैबिनेट सभाएं क्रमशः उज्जैन और प्रतापगढ़ (राजस्थान) में आयोजित की जा चुकी हैं।

बैठक का मुख्य उद्देश्य

इस कैबिनेट सभा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर फेडरेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करना, रीजन और ग्रुप्स द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करना, नए लक्ष्यों का निर्धारण करना और सभी ग्रुप्स को सक्रिय बनाए रखने की कार्ययोजना तैयार करना है।

सभी पदाधिकारियों से उपस्थिति की अपील

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव राजेंद्र जैन टी.आई., तथा मध्य रीजन के अध्यक्ष आदित्य मनया और सचिव विशाल अजमेरा ने सभी पदाधिकारियों से इस कैबिनेट सभा में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Back to top button