बिहार में शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को: नीतीश कुमार 10 वीं बार सीएम पद की लेंगे शपथ

पटना। बिहार के नए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। नीतीश कुमार ने राज्‍यपाल को अपना इस्‍तीफा सौंपा और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्‍मति से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगी। वे गुरुवार 20 नवंबर को गांधी मैदान में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सम्राट चौधरी व विजय सिन्‍हा डिप्‍टी सीएम पद पद की शपथ ले सकते हैं। इसके पूर्व एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार जेडीयू विधायक दल के नेता चुने गए। वहीं बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी व उप नेता विजय सिन्‍हा चुने गए। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे।

नीतीश कुमार 1985 में पहली बार विधायक बने थे। वे कुर्मी समाज से आते हैं। पहली बार 2000 में सीएम बने। 10 वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे।

सम्राट चौधरी 1990 में पहली बार राजनीति में आए। वे कोहरी समाज से आते हैं। राबड़ी और मांझी सरकार में मंत्री थे। उनके दूसरी बार डिप्‍टी सीएम बनने की संभावना है।

विजय सिन्‍हा 1990 के दशक में एबीवीपी से राजनीति की शुरुआत की। वे भूमिहार जाति से आते हैं। इनके भी इस बार डिप्‍टी सीएम बनने की संभावना है।

जाति समीकरण के समन्‍वय की संभावना

नई कैबिनेट में एनडीए जाति समीकरण को संतुलित करने की कोशिश करेगा। एनडीए के मौजूदा विधायकों में 31 विधायक राजपूत, 15 विधायक यादव, 23 विधायक कुर्मी, 31 विधायक राजपूत, 19 विधायक कुशवाहा, 15 विधायक ब्राह्मण, 10 विधायक इबीसी, 34 एससी 1 एसटी,1 मु‍सलमान 23 वैश्‍य समाज से आते हैं। एनडीए इनमें से कैबिनेट में जाति समीकरण को संतुलित करके समन्‍वय बनाने की कोशिश करेगी।

चुनाव परिणाम पर एक नजर

एनडीए- 202 सीट जीती पिछले चुनाव की तुलना में 77 सीट बढ़ीं। एनडीए का वोट शेयर 46.57% रहा वहीं 2020 में वोट शेयर 34.79% था। एनडीए में हम को
पार्टी – जीत – वर्ष 2020– वोट शेयर – 2020 में वोट शेयर
बीजेपी – 89 – 15 सीट बढ़ी – 20.08 % – 19.36%
जदयू – 85 – 42 सीट बढ़ी – 19.25% – 15.34%
एलजेपी- 19 – 18 सीट बढ़ी – 4.98% – 5.76%
अन्‍य – 9 – 5 सीट बढ़ी – 2.23 %
महागठबंधन – 35 सीट जीती, पिछले चुनाव 2020 की तुलना 75 सीट घटी। वोट शेयर 37.74% रहा वहीं 2020 में 34.79% था।
पार्टी – जीत – वर्ष 2020– वोट शेयर – 2020 में वोट शेयर
आरजेडी- 25 – 50 सीट घटी – 23% – 23.05%
कांग्रेस – 06 – 13 सीट घटी – 8.71% – 9.53%
वामदल- 3 – 13 सीट घटी – 4.18% – 3.54%
अन्‍य – 1 – 3 सीट घटी – 1.73 %

आरजेडी का वोट शेयर सबसे अधिक

आरजेडी का वोट शेयर 23% रहा लेकिन 50 सीट घट गईं। वहीं सबसे अधिक सीट जीतने वाली बीजेपी का वोट शेयर 20.08 % रहा और 15 सीट बढ़ी। आरजेडी का वोट शेयर पिछले चुनाव के मुकाबले घटा भी नहीं।

Back to top button