फायर सेफ्टी के प्रति जागरूकता बढ़ाने एमपी ट्रांसको में अग्निशमन प्रशिक्षण सत्र आयोजित

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) प्रदेशभर में अपने सभी सबस्टेशनों और ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस मुख्यालयों पर आग लगने की स्थिति से निपटने सुरक्षा एवं फायर सेफ्टी गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित कर रहा है, जिससे कार्मिकों में सुरक्षा जागरूकता और आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता निरंतर बढ़ रही है।
इसी क्रम मे 400 केवी सबस्टेशन उज्जैन में अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन पर एक प्रभावी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित और समन्वित कार्रवाई करने हेतु सक्षम बनाना था।

सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने आग लगने के कारणों, प्रकारों तथा प्रारंभिक नियंत्रण उपायों की जानकारी दी। मॉकड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को रेस्क्यू प्रक्रिया, फायर सिलेंडर, हाइड्रेंट सिस्टम एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। टीमवर्क, फर्स्ट रिस्पांस टाइम और विद्युत प्रतिष्ठानों में अपनाई जाने वाली विशेष सावधानियों पर भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

Back to top button