251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 19 दिसंबर से जबलपुर में, गीताधाम गौरीघाट में आयोजन

जबलपुर। अखिल विश्‍व गायत्री परिवार द्वारा 251 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ जबलपुर में 19 दिसंबर से शुरू हो रहा है। महायज्ञ का आयोजन गीताधाम गौरीघाट में किया गया है। महायज्ञ की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। महायज्ञ 19 दिसंबर से शुरू होगा जिसकी पूर्णाहूति 22 दिसंबर को होगी।

गीताधाम गौरीघाट में होगा महायज्ञ

251 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन गीताधाम मैदान गौरीघाट में किया जाएगा, जहां चार दिनों तक धार्मिक, सांस्‍कृतिक और सेवा गतिविधियां संचालित होंगी।

अखिल विश्‍व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 251 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी अंतिम पूर्णत: की ओर हैं।

ये हैं कार्यक्रम

महायज्ञ की शुरुआत 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे भव्‍य मंगल कलश यात्रा से होगी। कलश यात्रा एसएफआरआई ग्राउंड पोलीपाथर से शुरू होगी। शाम 6 बजे से 8 बजे तक लोकरंजन से लोकमंगल सांसकृतिक कार्यक्रम होगा।

शनिवार 20 दिसंबर को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक योग, ध्‍यान, प्राणायाम किया जाएगा। इसके बाद सुबह 8.30 से 12 बजे तक देव आवाहन व यज्ञ होगा व शाम 6 से 8 बजे तक प्रवचन व संगीत का आयोजन किया जाएगा।

रविवार 21 दिसंबर को सुबह 6 से 7 बजे योग, ध्‍यान, प्राणायाम, सुबह 8.30 से 12 बजे यज्ञ व संस्‍कार, शाम 5 से 7 बजे विराट 11000 दीप महायज्ञ किया जाएगा।

सोमवार 22 दिसंबर को सुबह 6 से 7 बजे योग, ध्‍यान, प्राणायाम, सुबह 8.30 से 1 बजे यज्ञ, संस्‍कार, पूर्णाहूति, विदाई का आयोजन होगा।

शाम 6 से 8 बजे तक प्रवचन व संगीत का आयोजन किया जाएगा।

विशिष्‍ट उद्बोधन

देवसंस्‍कृति विश्‍वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति चिन्‍मय पण्‍डया का उत्‍कृष्‍ट विचारों का समुच्‍चय है भारतीय संस्‍कृति विषय पर 20 दिसंबर को शाम 4 से 5 बजे तक विशिष्‍ट उद्बोधन होगा।

रक्‍तदान भी होगा

डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन गायत्री शक्तिपीठ जबलपुर के द्वारा 251 यूनिट रक्‍तदान कार्यक्रम का आयोजन 20, 21 एवं 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा।

आयोजन स्‍थल पर गीता धाम के सामने भी एक द्वार बनाया गया है।

विशेष

महायज्ञ के दौरान गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। यज्ञ में सभी संस्‍कार जैसे पुंसवन, नामकरण, अन्‍नप्राशन, विद्यारंभ, दीक्षा, यज्ञोपवीत आदि नि:शुल्‍क संपन्‍न कराये जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्‍क चिकित्‍सा शिविर का भी आयोजन होगा।

Back to top button